बुध की चाल बदलने से 12 राशियों के लिए कुछ ऎसा रहेगा समय

बुध सिंह राशि में है और 2 अक्टूबर तक इसी में रहेगा। ज्योतिष में बुध को वाणी, बुद्धि, बिजनेस और लेन-देन का कारक ग्रह माना जाता है। 24 अगस्त को बुध सिंह राशि में रहते हुए वक्री होगा और 25 तारीख को सूर्य के नजदीक आने से अस्त भी हो जाएगा। 15 सितंबर को उदय होकर 16 तारीख को मार्गी हो जाएगा। इस तरह बुध की स्थिति में लगातार बदलाव होता रहेगा। ऐसे में बुध के इस वक्री गति से गोचर करने का असर सभी राशियों पर पड़ेगा।

बुध का वक्री होना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि ऐसी स्थिति में बुध का असर और बढ़ जाएगा। ये ग्रह संचार व्यवस्था, वाणी, कम्युनिकेशन, लेखन, गणित तथा तार्किक कार्यों का संचालन करता है। बुध के वक्री हो जाने से बात का बतंगड़ बन जाता है। लड़ाई झगड़े, विवाद तथा गलतफहमियां भी बुध की वजह से पैदा होती हैं। जो लोग दिमाग का प्रयोग अधिक करते हैं उन्हें समस्या आती है और निर्णय लेने में परेशानी भी होती है।

वक्री बुध केवल अशुभ ही नहीं बल्कि शुभ फल भी देता है। वक्री बुध के असर से बिजनेस में फायदा और धन लाभ होता है। इनकम सोर्स बढ़ते हैं। विवादों में विजय मिलती है।

वक्री गति से गोचर का असर सभी राशियों पर

शुभ: मिथुन, तुला धनु, कुंभ और मीन

सिंह राशि में बुध के वक्री होने से मिथुन, तुला धनु, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के भी योग बन रहे हैं। लेन-देन और निवेश में फायदा हो सकता है। इसके अलावा इन राशियों के लोग बड़े कामकाज की योजनाएं बनाएंगे। इन लोगों की तर्क शक्ति भी बढ़ेगी।

अशुभ : मेष, वृष, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि


बुध की चाल में बदलाव होने से मेष, वृष, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन सात राशियों के लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।

बचत खत्म होने और निवेश में नुकसान होने की आशंका है। लेन-देन में भी सावधानी रखनी होगी। किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। नसों से संबंधी रोग हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बदलाव और स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team