यह उपाय करने से दूर होगा गृह क्लेश

आजकल दौडभाग भरी जिंदगी में हर घर में गृह क्लेश देखने को मिल जाएगा। गृह क्लेश होने से जहां घर माहौल अशांत सा रहता है वहीं गृह क्लेश की वजह से सभी तनाव में रहते हैं। अगर यह गृह क्लेश वृहद रूप धारण कर ले तो इससे पूरा परिवार बिखर सकता है। ऐसा नहीं है कि गृह क्लेश दौडभाग भरी जिंदगी से ही होता है यह वास्तुदोष से भी हो सकता है। अगर आप गृह क्लेश से परेशान हैं तो यह उपाय अपनाएं और अपने गृह क्लेश को शांत कर घर में शांति का माहौल बनाएं।
घर के पूजा स्थान पर घी का पंचमुखी दीपक हर मंगलवार जलाएं। कपूर और अष्टगंध की सुगंध प्रतिदिन घर में फैलाएं।
गुरुवार और रविवार को गुड़ और घी मिलाकर उसे कंडे पर जलाएं, इससे वातावरण सुगंधित होगा।
रात्रि में सोने से पहले पीतल के बर्तन में घी में भीगा हुआ कपूर जला दें। इसे तनावमुक्ति होगी और गहरी नींद आएगी। शरीर को हमेशा साफ-सुथरा बनाए रखें।
हफ्ते में 1 बार किसी भी दिन घर में कंडे जलाकर गूगल-कपूर की धूनी देने से गृहकलह शांत होता है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0