घर में कलह क्लेश बढ़ाएंगे ये पे़ड पौधे, हमेशा रहेगी नुकसान की मार

लोग अपने घर को सजाने के लिए तरह-तरह के पेड़ पौधे का इस्तेमाल करते हैं, जिसका डेकोरेशन काफी अच्छा भी लगता है। कई बार ऐसा भी होता है कि जिन पेड़ पौधों से आप अपने घर की सजावट कर रहे हैं वह परेशानी का कारण भी बन जाते हैं। आज के समय में लोग अपने घर को खूबसूरत दिखने के लिए तरह-तरह के पेड़ पौधों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन उन्हें यह पता नहीं होता कि इनका संबंध वास्तु के नियम से होता है। कोई ऐसे पेड़ पौधे हैं जिन्हें बंद कमरों के अंदर लगाना सही नहीं माना जाता।

पेड़ पौधों के लिए वास्तु नियम
अगर घर के अंदर कमरों में आप पेड़ पौधे लगा रहे हैं तो वस्तु के नियम के अनुसार यह शुभ नहीं माना जाता है। आपने देखा होगा कि लोग बेडरूम, ड्राइंग रूम, सेंट्रल हॉल और सीढ़ियों पर तरह-तरह के गमले लगते हैं। कमरों में रखे हुए पेड़ पौधों में चीटियां कीट आदि होता है जो वस्तु की दृष्टि से अशुभ होता है।

इस तरह के पेड़ पौधे को घर में रखने से नेगेटिव एनर्जी अंदर आती है ऐसे में इन पेड़ पौधों को गार्डन में लगाना ही उचित होता है।

वास्तु के अनुसार घर में कांटे वाले पेड़ पौधे जैसे कि कैक्टस और नागफनी बिल्कुल नहीं रखना चाहिए, इसे पारिवारिक सदस्यों में गृह क्लेश बढ़ता है।

अगर आपको शुभ फल प्राप्त करना है तो आप तुलसी के पौधे लगा सकते हैं। घर की ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाने से अनेकों लाभ मिलते हैं।


Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0