यह तंत्र रातोंरात बदल देंगे आपकी किस्मत

भगवान भोले को शिव शंकर को तंत्र शास्त्र का देवता भी कहा जाता है। तंत्र शास्त्र के अनुसार अगर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विशेष टोटके किए जाएं तो उसका बहुत ही जल्दी शुभ फल प्राप्त होता है। शिवपुराण व अन्य ग्रंथों में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय व टोटके बताए गए हैं।

भगवान शिव को चावल चढाने से धन की प्राप्ति होती है। तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है। जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है। गेहूं चढाने से संतान वृद्धि होती है। यह सभी अन्न भगवान को अर्पण करने के बाद गरीबों में वितरित कर देने चाहिए।

शिवपुराण में विभिन्न रसों से भगवान शिव की पूजा का वर्णन विस्तारपूर्वक किया गया है, जिससे साधक को कई रोगों से छुटकारा मिल जाता है तथा मन चाहे फल की प्राप्ति भी होती है। ज्वर (बुखार) से पीडित होने पर भगवान शिव को जलधारा चढाने से शीघ्रताशीघ्र लाभ मिलता है। सुख व संतान की वृद्धि के लिए भी जलधारा द्वारा शिव की पूजा उत्तम बताई गई है।

* तेज दिमाग के लिए शक्कर मिश्रित दूध भगवान शिव को चढ़ाएं।
* सुगंधित तेल से शिव का अभिषेक करने पर समृद्धि में वृद्धि होती है।
* भगवान शिव पर ईख (गन्ना) के रस की धारा चढ़ाई जाए तो सभी आनंदों की प्राçप्त होती है।
* शिव को गंगाजल चढाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राçप्त होती है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0