यारों के यार और सबसे विश्वसनीय होते हैं ये पांच राशि के जातक

जीवन में वही व्यक्ति कामयाब है जिसे अच्छे और विश्वसनीय दोस्त मिले हों। ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों में से 5 राशियां ऐसी हैं जिन पर लोग सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं। इन राशियों के लोग न केवल अच्छी यारी निभाने के लिए मशहूर होते हैं बल्कि इन पर आंखें मूंदकर विश्वास किया जा सकता है। आइए जानें इन खास राशियों के बारे में-

बारह राशियों में सबसे पहली जिम्मेरदार और विश्वसनीय राशि है वृषभ। कहते हैं इस राशि के जातक अगर किसी को दिल से अपना मान लें तो उनसे अच्छे राजदार और हमराज कोई और हो ही नहीं सकता है। इस राशि के लोग अपने आसपास के लोगों की भावनाओं का अच्छे से ख्याल रखते हैं और उनकी हर बात को समझते हैं।

दूसरे
नंबर पर आती है कर्क राशि। कर्क राशि के जातक बहुत संवेदनशील और भावुक होते हैं। दूसरों की भावना का सम्मान करने वाले जातक बेहद भरोसेमंद माने जाते हैं। अगर आप कन्या जातक हैं तो इनसे विवाह करना आपके लिए खुशकिस्मती हो सकती है।

तीसरी राशि है तुला। इस राशि के जातक अपने वादों को हमेशा पूरा करते हैं। ये लोग आपके राज़ को हमेशा ही गुप्त रखते हैं। इनसे की हुई एक हाथ से दूसरे हाथ तक भी नहीं पहुंचती है। यानी पूरी बातें पूरी तरह सुरक्षित और सधी हुई रहती हैं।

भरोसेमंद होने के मामले में चौथी राशि है वृश्चिक। इस राशि के लोग छोटी-छोटी बातों में भी बड़ी-बड़ी खुशियां देख लेते हैं। इनके साथ रहना और अपना जीवनसाथी मानना बेहद गर्व की बात हो सकती है। इस राशि के जातकों का सबसे अच्छाह पक्ष उनका साफ दिल होना ही है।

आखिरी राशि है मकर। मकर राशि के जातक अपने हर रिश्ते को पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हैं। ये आपकी हर बात को सिर्फ अपने तक ही रखते हैं। मौका पडने पर इस राशि के जातक दोस्तों के लिए अपनी जान तक देने में पीछे नहीं रहते।
कुंवारे युवक-युवतियों को निहाल करेगा वर्ष 2017
केवल 3 सिक्के चमका सकते हैं किस्मत
ये तीन चीजें करती हैं मां लक्ष्मी को आने को विवश

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team