इन जीवों को भरपेट भोजन खिलाने से होने लगेंगे चमत्कार

जीवन में समस्याएं हैं तो समाधान भी हैं। जरूरत समाधानों को खोजने की और उन पर मन से अमल करने की है। ज्योतिष के अनुसार देखा जाए तो सभी समस्याओं का मूल धर्म-पुण्य में है। ऐसे में अगर कुछ जीवों को भरपेट भोजन कराया जाए तो सितारे बदलने लगते हैं और सबकुछ अपने पक्ष में होने लगता है- 

जिन लोगों की पुरानी संपत्ति उनके हाथ से निकल गई है या कई मूल्यवान वस्तु खो गई है तो ऐसे लोग यदि प्रतिदिन मछली को आटे की गोलियां खिलाते हैं तो उन्हें लाभ प्राप्त होता है। मछलियों को आटे की गोलियां देने पर पुरानी संपत्ति पुन: प्राप्त होने के योग बनते हैं और धनआगम के योग बनने लगते हैं।

ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों के अनुसार गाय, पक्षी, कुत्ता, चींटियां और मछली से हमारे जीवन की सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं। यदि कोई व्यक्ति नियमित रूप से गाय को रोटी खिलाएं तो उसके ज्योतिषीय ग्रह दोष नष्ट हो जाते हैं। इसी प्रकार पक्षियों को दाना डालने पर आर्थिक मामलों में लाभ प्राप्त होता है। व्यवसाय करने वाले लोगों को विशेष रूप से प्रतिदिन पक्षियों को दाना अवश्य डालना चाहिए।

यदि कोई व्यक्ति दुश्मनों से परेशान हैं और उनका भय हमेशा ही सताता रहता है तो कुत्ते को रोटी खिलाना चाहिए। नियमित रूप से जो कुत्ते को रोटी खिलाते हैं उन्हें दुश्मनों का भय नहीं सताता। कर्ज से परेशान से लोग चींटियों को शक्कर और आटे डालें। ऐसा करने पर कर्ज जल्दीय पूरा होता है।

यदि कोई बंदरों को सात शनिवार केले खिलाता है तो उसके सभी दोष दूर होते हैं और जीवन में सकारात्मकता आने लगती है।
इन 4 उपायों से आपके पास पैसा खिंचा चला आएगा

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team