यह 5 चीजें सपने दिखाई देने से होती है अनहोनी की सम्भावना

अक्सर हमें अपने परिजनों या अपने दोस्तों, पड़ोसियों आदि से यह सुनाई देता है कि आज मैंने यह सपना देखा या आज मैंने बहुत ही अच्छा या डरावना ख्वाब देखा। वैसे कहा जाता है कि मनुष्य सपना तभी देखता है जब वह बहुत गहरी नींद में होता है और उसका मस्तिष्क अचेतन अवस्था में होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपना हमें एक खास संकेत देता है। कई सपने ऐसे होते हैं जो हमें सुकून देते हैं वहीं कुछ हमें डराते भी हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार सपने आने वाले समय में होने वाली सुखद और दुखद घटनाओं के बारे में आगाह करते हैं। ये हमें भविष्य में किसी अनहोनी से बचने के लिए सावधान करते हैं जरूरत है तो बस इन्हें समझने की।

आइए डालते हैं एक नजर उन चीजों पर जिनका देखना आने वाली मुसीबतों का संकेत माना जाता है—

बिल्ली
सपने में बिल्ली का दिखना अशुभ माना जाता है। ये इस बात का संकेत होता है कि आने वाले समय में आपके साथ धोखा होने वाला है। इसलिए ऐसा सपना आने पर सतर्क रहें।

झाडू और उल्लू
झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है लेकिन सपने में झाड़ू का दिखना अशुभ होता है। स्वप्नशास्त्र की मानें तो सपने में झाड़ू और उल्लू दिखना बताता है कि आपको निकट भविष्य में धन की हानि होने वाली है।

गोल्ड
जो व्यक्ति सपने में सोना देखता है उसे धन-संपत्ति की हानि होने के योग बन सकते हैं। इतना ही नहीं परिवार में बीमारियां भी बढ़ सकती हैं।

बारात
सपने में बारात दिखने का मतलब है कि कोई अशुभ समाचार मिलने वाला है। बारात दिखना इस बात का संकेत देता है कि आप पर जल्द कोई बड़ा संकट आने वाला है।

यात्रा
सपने में खुद को यात्रा करते हुए या यात्रा की तैयारी करते हुए देखना अशुभ होता है। ऐसे में आपको निकट भविष्य में यात्रा करने से बचना चाहिए।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0