सिंह समेत इन 4 राशियों को धन लाभ के संकेत, जानिए 29 जुलाई 2025 का राशिफल

29 जुलाई 2025, मंगलवार को नाग पंचमी का पर्व भी है और आज का दिन कई राशियों के लिए विशेष फलदायक रहेगा। ग्रहों की चाल इस समय कई बदलावों की ओर संकेत कर रही है। खासतौर पर सिंह, कन्या, वृश्चिक और धनु राशियों के लिए आर्थिक दृष्टि से यह दिन शुभ संभावनाएं लेकर आया है। आज का दिन सिंह, कन्या, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए खास हो सकता है, क्योंकि इन राशियों के लिए धन लाभ, व्यापार में उन्नति और पारिवारिक सुख के संकेत मिल रहे हैं। वहीं, कुछ राशियों को सावधानी बरतनी चाहिए खासकर स्वास्थ्य और मानसिक तनाव से जुड़े मामलों में। आइए जानते हैं आज का पूरा राशिफल� मेष आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट हो सकती है, लेकिन शत्रुओं पर आपका दबदबा बना रहेगा। मानसिक तनाव से बचें और हरी वस्तु का दान करें। व्यापार में स्थिति संतोषजनक बनी रहेगी, वहीं प्रेम और संतान पक्ष में भी सुधार के संकेत हैं। वृषभ बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान दें। प्रेम संबंधों में अनावश्यक बहस से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार सामान्य रहेगा। दिन को बेहतर बनाने के लिए लाल वस्तु का दान करें। मिथुन घर के भीतर कलह के योग बन रहे हैं, सावधानी से दिन व्यतीत करें। संपत्ति और वाहन खरीदने के योग हैं। स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रह सकता है लेकिन व्यापार और संतान के पक्ष में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। लाल वस्तु का दान करें। कर्क आपकी मेहनत रंग लाएगी और करियर में तरक्की के संकेत मिलेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम-संतान का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति संभव है। लाल वस्तु साथ रखें। सिंह आज आपके लिए आर्थिक दृष्टि से दिन बेहद शुभ रहेगा। धन आगमन के योग हैं और परिवार में सुख-संपन्नता बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। हालांकि, फिलहाल निवेश से बचना चाहिए। लाल वस्तु पास रखें। कन्या सेहत में सुधार होगा और व्यापार भी बढ़िया रहेगा। प्रेम और संतान से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। दिन को शुभ बनाने के लिए लाल वस्तु का दान करें। तुला खर्चों में बढ़ोतरी मानसिक अशांति ला सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा लेकिन प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। हनुमान जी को प्रणाम करें। वृश्चिक धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे और पुराने स्त्रोतों से भी धन लाभ होगा। सेहत में सुधार होगा, प्रेम-संतान का साथ मिलेगा और व्यापार फलदायी रहेगा। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। लाल वस्तु पास रखें। धनु राजनीतिक और कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और प्रेम-संतान से भी लाभ होगा। व्यापार शानदार रहेगा। हरी वस्तु का दान करें। मकर भाग्य का साथ मिलेगा और रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। यात्रा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य और व्यापार अनुकूल रहेंगे। हरी वस्तु पास रखें। कुंभ थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। चोट-चपेट या अन्य परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। हरी वस्तु पास रखें। मीन जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और नौकरी में उन्नति के योग हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार सभी क्षेत्रों में सफलता मिलने के संकेत हैं। दिन के शुभ परिणामों के लिए लाल वस्तु पास रखें।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0