इन राशि के जातकों को रहना होगा सतर्क, 33 दिनों के लिए 22 जनवरी को अस्त हो रहे शनि देव

ज्योतिष शास्त्र का मानना है कि जब कोई ग्रह अस्त या राशि परिवर्तन करता है तो उसका असर मानव जीवन पर पड़ता है। किसी ग्रह का अस्त होना तब माना जाता है जब वह सूर्य के नजदीक पहुँच जाता है। शास्त्रों का कहना है कि सूर्य के नजदीक पहुँचने के कारण उस ग्रह का प्रभाव स्वत: ही समाप्त हो जाता है। ऐसा ही कुछ अब शनि देव के साथ होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव 22 जनवरी को सूर्य के नजदीक होंगे जिसके चलते वे अस्त हो जाएंगे और 24 फरवरी को उदय होंगे। शनि देव 33 दिनों के लिए अस्त रहेंगे। शनि देव के 33 दिनों के अस्त होने का असर कुछ राशियों के जातकों पर पड़ेगा।

आइए डालें एक नजर उन राशियों पर जिन पर शनि देव के 33 दिनों के अस्त होने का प्रभाव पड़ेगा...

मेष—इस राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त होना शुभ नहीं माना जा रहा है। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल देव हैं। शनि और मंगल के बीच शत्रुता का भाव माना जाता है। इस राशि के जातकों को अपने कार्यस्थल पर सावधान रहना होगा। इनकी छवि खराब होने की सम्भावना है। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं।

कर्क—इस राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त होना उनके लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है, विशेष रूप से कार्य स्थल पर। इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। कर्क राशि पर चंद्रमा का आधिपत्य है। वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा और शनि ग्रह के बीच शत्रुता का भाव माना जाता है। ऐसे में नौकरी पेशा करने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन—इस राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त होना अच्छे परिणाम लेकर नहीं आएगा। मिथुन राशि वालों पर शनि ढैय्या चल रही है। इसलिए 33 दिनों तक इस राशि के जातकों को सावधान रहना होगा। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है। सेहत का विशेष ध्यान रखें। खान-पान में सावधानी बरतें। पारिवारिक रिश्तों पर विशेष ध्यान दें। दरार आने की सम्भावनाएँ प्रबल हैं। हो सके तो अपने बुर्जुगों का कहना मानते हुए पत्नी को सम्मान दें।

कन्या—कन्या राशि वालों को शनि अस्त के दौरान मेहनत का फल नहीं मिलेगा। इस राशि के जातकों के कामकाज में बाधाएं उपस्थित हो सकती हैं। स्वास्थ्य नरम रह सकता है।

तुला—शनि अस्त का तुला राशि वालों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में इस राशि के जातकों की छवि खराब होगी। सफलता पाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा साथ ही अन्य कई क्षेत्रों में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ आपके बिगड़े हुए रिश्तों में और बिगाड़ आएगा। घर में हमेशा कलह का माहौल रहेगा। इन रिश्तों को टूटने से बचाने के लिए इस राशि के जातकों को परिवार में मुँह बंद करके रहना होगा।

आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0