इन राशि के जातकों को नहीं रहती धन की कमी, होते हैं प्रतिभाशाली

जिन लोगों की राशि पर शुभ और मजबूत ग्रहों की स्थिति बेहतर होती है, ऐसे लोग प्रतिभाशाली होते हैं, ये छोटी उम्र में ही अपनी प्रतिभा से लोगों को आकर्षित करने लगते हैं। माना जाता है कि ऐसे लोगों का भविष्य बहुत ही उज्जवल होता है। ये जीवन में विशेष सफलता प्राप्त करते हैं, लक्ष्मी जी की भी कृपा इन पर बनी रहती है। कम उम्र से ही जिन लोगों को सफलता और प्रसिद्धि मिलने लगती है वे कुछ विशेष होते हैं। इनकी कुंडली में विशेष बात देखने को मिलती है।

आइए डालते हैं एक नजर उन राशियों पर जिनके जातको को नहीं रहती है धन की कमी...

सिंह राशिज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है। सूर्य देव के प्रभाव के कारण इस राशि के जातकों की किस्मत धन प्राप्ति के मामले में अच्छी होती है। ये लोग जिस भी काम को शुरू करते हैं उसे पूरा करके ही मानते हैं। भाग्य के मामले में भी ये जातक लकी होते हैं और इसी वजह से इन्हें कभी धन की कमी नही रहती। जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे से शुरू होता है, उनकी राशि सिंह होती है।

वृश्चिक राशिवृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस ग्रह के प्रभाव से ये लोग काफी मेहनती होते हैं। वृश्चिक राशि के लोगों में नेतृत्व करने की क्षमता अच्छी होती है। ये लोग काफी मेहनती होते हैं और इसी वजह से ये लोग कम उम्र में ही धनवान बन जाते हैं। जिन लोगों का नाम अक्षर तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू से आरंभ होता है, उनकी राशि वृश्चिक होती है।

धनु राशि—इस राशि के जातकों पर गुरु ग्रह का आधिपत्य होता है। गुरु इस राशि के स्वामी हैं। गुरु यानि बृहस्पति को ज्ञान, उच्च पद और धन, दौलत, ऐश्वर्य और संपन्नता का कारक माना गया है और इन्हीं की कृपा से ये अपना जीवन भौतिक सुख-सुविधा के साथ व्यतीत करते हैं। ये कम उम्र में ही सभी सुखों का आनंद उठाते हैं। इनकी जिन्दगी बेहद ऐशो आराम वाली होती है। ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे अक्षर से जिन लोगों का नाम शुरू होता है, उनकी धनु राशि होती है।

मकर राशि—इस राशि के जातकों पर शनि देव की विशेष कृपा होती है। शनि ग्रह को परिश्रम का कारक भी माना गया है। इस कारण मकर राशि वाले किसी भी चुनौती को सामने करने के लिए तैयार रहते हैं। इस राशि के लोगों को कभी धन की कमी नहीं रहती। समाज में खूब मान-सम्मान पाते हैं। इतना ही नहीं, इन्हें किस्मत का भी पूरा साथ मिलता है। बी, बो, बा, जी, जू, जे, जो, ख अक्षर से जिन लोगों का नाम शुरू होता है, उनकी मकर राशि होती है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0