नाक बनावट खोल देती है आपके जीवन से जु़डे सभी राज

समुंद्रशास्त्रों के अनुसार व्यक्ति का शरीर का हर अंग उसके व्यक्तित्व और स्वभाव की बात करता है। आइए आज हम आपको नाक की बनावट के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव के बारे में बताने जा रहे है।जानते हैं अलग-अलग तरह के नाक वाले लोगों की क्या खासियत होती है।

जिन लोगों की नाक शुरू से लेकर अंत तक एक समान रहती है और उनके छिद्र काफी छोटे होते हैं, ऎसे लोग काफी बुद्धिमान और दूसरों के लिए प्रेरणा साबित होते हैं। इन लोगों की दक्षता पर सवालिया निशान लगाना बहुत मुश्किल है। हां ये लोग बहुत जल्दी अपनी भावनाओं को बयां नहीं कर पाते।

वे लोग जिनकी नाक ऊपरी और निचले हिस्से में तो समान है, लेकिन बीच में थोडा उठाव रखती है तो ऎसे लोगों में संयम और धैर्य की बहुत कमी होती है। ये लोग जल्दबाजी में ही अपने निर्णय लेते हैं। इनके अंदर गजब की नेतृत्व क्षमता होती है। लोग इन्हें फॉलो करने के लिए बाध्य हो जाते हैं। ये अच्छे प्रबंधक तो होते हैं साथ ही इनमें गुस्सा भी नाम मात्र का होता है।

वे लोग जिनकी नाक ऊपरी और निचले हिस्से में तो समान है, लेकिन बीच में थोडा उठाव रखती है तो ऎसे लोगों में संयम और धैर्य की बहुत कमी होती है। ये लोग जल्दबाजी में ही अपने निर्णय लेते हैं। इनके अंदर गजब की नेतृत्व क्षमता होती है। लोग इन्हें फॉलो करने के लिए बाध्य हो जाते हैं। ये अच्छे प्रबंधक तो होते हैं साथ ही इनमें गुस्सा भी नाम मात्र का होता है।


जिन लोगों की नाक बीच में अंदर और फिर नीचे तक आते-आते ऊपर की ओर घूम जाती है उन लोगों के विषय में ऎसा माना जाता है कि ये लोग काफी सकारात्मक विचार रखते हैं। ये लोग संवेदनशील होने के साथ ही काफी कोमल स्वभाव के भावुक इंसान भी होते हैं। ऎसे लोग अपने आसपास और नजदीकी लोगों में खुशियां बांटने की कोशिश करते हैं। दूसरों का कष्ट इनसे बिल्कुल देखा नहीं जाता। शारीरिक संबधों के क्षेत्र में भी ये लोग काफी सक्रिय होते हैं।

ऎसी नाक वाले लोग काफी अकड और जटिल होते हैं। इनकी जिद को समझ पाना नामुमकिन सा हो जाता है। आप इनसे मिलते ही जान जाएंगे कि सामने वाले से पंगा लेना आसान नहीं है। ये किसी भी बात पर बहुत ही जल्द रिएक्ट करते हैं।

लंबी नाक वाले लोगों को दबाकर रखना बहुत मुश्किल है। अगर आप वाकई इनसे कोई काम निकलवाना चाहते हैं तो आपको इन्हें अपनी प्राथमिकता बनाना होगा। ये लोग किसी से दबकर नहीं बल्कि स्वतंत्र जीवन जीने में विश्वास रखते हैं।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0