इन राशियों की चमकेगी किस्मत, 13 फरवरी को सूर्य बदल रहे हैं अपना घऱ

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहों के राजा हैं और हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। सूर्य के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। आपको बता दें 13 फरवरी को सूर्य शनि की कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिषाचार्य हरीश तिवारी के अनुसार फरवरी के महीने में सूर्य का राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए कष्टकारी और कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा।


मेष

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य पंचम भाव का स्वामी माना जाते हैं और सूर्य मेष राशि के जातकों के 11वें भाव में गोचर करेंगे। सूर्य राशि परिवर्तन आपकी आय को प्रभावित करेगा। इस दौरान कार्यस्थल पर पदोन्नति के योग हैं। पिता से सहयोग मिलेगा।

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों के चतुर्थ भाव के स्वामी सूर्यदेव हैं। सूर्य आपकी राशि के दसवें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर नेतृत्व प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मिथुन

मिथुन के जातकों के तीसरे भाव के स्वामी सूर्य हैं। इस राशि के जातकों के लिए सूर्य नवम भाव में रहेगा। नवम भाव को भाग्य का स्थान माना जाता है। इस दौरान आपको यात्रा में लाभ होगा।


कर्क

कर्क राशि वालों के लिए दूसरे भाव का स्वामी सूर्य है। सूर्य आपकी राशि के आठवें भाव में गोचर करेगा। गोचर काल में आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

सिंह

सिंह राशि के जातकों के सूर्यदेव लग्न भाव के स्वामी हैं। सूर्य इस राशि के सप्तम भाव में गोचर करेगा। गोचर के दौरान आपका वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण रह सकता है।



कन्या

कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य 12वें भाव का स्वामी होता है। सूर्य आपकी राशि के छठे भाव में गोचर करेगा। इस स्थान से व्यक्ति के रोग, ऋण और शत्रु का आकलन किया जाता है।

तुला

तुला राशि वालों के लिए सूर्य को ग्यारहवें भाव का स्वामी माना जाता है। इस राशि के जातकों के लिए सूर्य पंचम भाव में रहेगा। सूर्य गोचर के प्रभाव से आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है।


वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य दशम भाव का स्वामी होता है। सूर्य का गोचर आपकी राशि के चौथे भाव में होगा। इस भाव से जातक की भौतिक सुख-सुविधाओं पर विचार किया जाता है। पारिवारिक विवादों से दूर रहें।

धनु

धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य को भाग्य का स्वामी माना जाता है। सूर्य का गोचर आपकी राशि के तीसरे भाव में होगा। इसी भावना से जातक के साहस और भाई-बहनों की बात मानी जाती है।

मकर

मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य अष्टम भाव का स्वामी होते हैं और सूर्य आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा। जिसे धन और वाणी की भावना कहा जाता है। इस दौरान परिवार में वाद-विवाद हो सकता है। किसी भी तरह के निवेश से बचें।

कुंभ
कुंभ राशि के जातकों की राशि में सप्तम भाव का स्वामी सूर्य माने जाते हैं। सूर्य आपकी राशि के लग्न में गोचर करेगा। सूर्य के प्रभाव से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। कार्यशैली में सुधार होगा।


मीन

मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य छठे भाव का स्वामी होता है। सूर्य आपकी राशि के 12वें भाव में गोचर करेगा। सूर्य गोचर के दौरान आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।

Astrologer Harish Tiwari9936459222

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team