सावन का आखिरी सोमवार रक्षा बंधन के दिन, जानिये व्रत रखें या ना रखें

सावन का महीना इस वर्ष 22 जुलाई से लेकर 19 अगस्त 2024 तक का रहेगा। इस बार सावन का महीना 29 दिन का रहेगा, जिसमें 5 सोमवार पड़ रहे हैं। सावन का आखिरी सोमवार 19 अगस्त 2024 को रक्षा बंधन के दिन है। इस बार सावन का महीना सोमवार से शुरू हुआ और सोमवार को ही समाप्त हो रहा है। ऐसे में इस माह में पड़ने वाले आखिरी सोमवार का अपना एक विशेष महत्व है।

भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना 22 जुलाई 2024 से 19 अगस्त 2024 तक रहेगा। सावन के आखिरी दिन रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस दिन सावन का आखिरी सोमवार भी है। श्रावण मास सोमवार से ही प्रारंभ हुआ था और सोमवार को ही समाप्त होगा। रक्षा बंधन के त्योहार के दिन घरों में कई तरह के पकवान आदि भी बनते हैं। लोग एक-दूसरे का मुंह मीठा भी करते हैं। ऐसे में लोगों के बीच कंफ्यूजन है कि रक्षा बंधन के दिन पड़ने वाले सावन के आखिरी सोमवार का व्रत रखना चाहिए या नहीं।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार रक्षा बंधन यानी 19 अगस्त को सावन सोमवार का व्रत रखा जाएगा। सावन का आखिरी सोमवार होने के कारण इस व्रत का महत्ता अधिक है। सावन के आखिरी सोमवार का व्रत रखने से ही सावन सभी सोमवार व्रतों के पूर्ण फल की प्राप्ति होगी। अगर आप रक्षा बंधन के दिन सावन सोमवार व्रत नहीं करेंगे तो सावन सोमवार के व्रत का लाभ नहीं मिलेगा।

19 अगस्त, सोमवार को बन रहे कई शुभ संयोग
सावन के आखिरी सोमवार को कई शुभ संयोग बनने से व्रत का महत्व बढ़ रहा है। सावन के आखिरी या पांचवें सोमवार को रवि योग, शोभन योग, सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। मान्यता है इन योग में शिव पूजन व जलाभिषेक करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

शिव जलाभिषेक का उत्तम मुहूर्त
सावन के आखिरी सोमवार को शिव पूजन व जलाभिषेक का उत्तम मुहूर्त सुबह 05 बजकर 52 मिनट से सुबह 08 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।

रक्षा बंधन का शुभ समय

रक्षा बंधन के दिन भद्रा का साया होने के कारण राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01:30 बजे से से रात 09:07 बजे तक रहेगा। रक्षा बंधन के लिये दोपहर का मुहूर्त - 01:42 पी एम से 04:19 पी एम तक है। रक्षा बंधन के लिये प्रदोष काल का मुहूर्त - 06:55 पी एम से 09:07 पी एम तक है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0