साल का पहला उपछाया चंद्रग्रहण आज, नहीं करने चाहिए यह काम

साल का पहला चंद्रग्रहण शुक्रवार 5 मई बुद्ध पूर्णिमा को दिखाई देगा। यह उपछाया चंद्र ग्रहण के रूप में मान्य रहेगा, जिससे ज्योतिष शास्त्र में एक ख्रगोलीय घटना माना गया है। इसलिए इस ग्रहण का कोई सूतक नहीं लगेगा और ना ही दानपुण्य व अन्य परहेज की आवश्यकता होगी। हालांकि यह चंद्र ग्रहण भारत के साथ-साथ सम्पूर्ण एशिया में देखा जा सकेगा। इसमें चंद्रमा की रोशनी मध्यम पड़ जाएगी और चंद्रमा धूंधला नजर आने लगेगा। वैज्ञानिक महत्व होने के साथ-साथ चंद्र ग्रहण का आध्यात्मिक, पौराणिक और धार्मिक महत्व भी है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण शुभ घटना नहीं है। माना जाता है कि चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव लोगों के मन-मस्तिष्क पर पड़ता है। साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था और आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।

साल का पहला चंद्र ग्रहण आज बुद्ध पूर्णिमा के दिन लग रहा है। यह ग्रहण 5 मई की रात 8 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि 1 बजकर 2 मिनट पर खत्म होगा। यह चंद्र ग्रहण लगभग 4 घंटे 15 मिनट तक रहेगा।

चंद्र ग्रहण के दौरान ना करें ये काम
चंद्र ग्रहण के दौरान हर किसी को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इस समय कुछ भी खाने-पीने से बचना चाहिए। इस समय ताजा भोजन नहीं पकाना चाहिए। अगर आपने खाना पहले से बना रखा है तो उसमें तुलसी के कुछ पत्ते डाल दे। माना जाता है कि इससे भोजन पर ग्रहण का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है। चंद्र ग्रहण के दौरान तुलसी समेत अन्य पेड़-पौधों नहीं छूना चाहिए।

चंद्र ग्रहण का नजारा बेहद खूबसूरत होता है लेकिन इसे नंगी आंखों से देखने से बचना चाहिए। इस दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान कोई भी नया सामान खरीदना अशुभ माना जाता है। इसलिए इस समय किसी भी चीज की खरीदारी से बचना चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान बिस्तर पर नहीं लेटना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान विशेष सतर्क रहना चाहिए। इस समय आपको किसी भी तेजधार या नुकीली वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team