वार्षिक राशिफल 2024: कैसा बीतेगा वृषभ राशि वालों का वर्ष

वृषभ राशि के लोग स्वभाव से बहुत शांत और कोमल होते हैं। इस राशि के लोग अपनी क्षमता को अच्छी तरह से जानते हैं। इन्हें धन, संपत्ति और मान-सम्मान अच्छा लगता है। इस राशि के जातक दृढ़निश्चयी होते हैं। कठोर से कठोर फैसले लेने से भी हिचकते नहीं हैं। वृषभ राशि के लोगों को अनुशासन पसंद होता है और वो इसमें कभी भी लापरवाही करना पसंद नहीं करते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव होते हैं। शुक्र देव को ज्योतिष में भौतिक सुख, धन, वैभव, वैभव और ऐश्वर्य के दाता माने जाते हैं। आपको बता दें अगर आपकी 2024 की शुरुआत की गोचर कुंडली की बात करें तो आपके सप्तम भाव (केंद्र) में बुध और शुक्र विराजमान हैं। वहीं शनि देव दशम भाव में स्थित हैं। इसलिए यह साल आप लोगों के लिए शानदार रहेगा, क्योंकि पिछले साल आपने उतार चढ़ाव देखा। साल 2024 में धनलाभ होगा और वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। आइए डालते हैं एक नजर वर्ष राशि के जातकों के पर उनका वर्ष 2024 कैसा रहेगा—

वैवाहिक जीवन
रिश्तों की बात करें तो साल 2024 की शुरुआत आप लोगों को शानदार साबित हो सकती है। बुध और शुक्र की युति आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर बन रही है। इसलिए वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम- संबंध स्थापित रहेंगे। साथ ही शादीशुदा लोगों के जीवन में जो गलतफहमी चल रही थी, वो खत्म होगी। अगर आप सिंगल है, तो आपकी जिन्दगी में किसी का प्रवेश हो सकता है। अप्रैल के बाद अविवाहित लोगों का विवाह हो सकता है या पक्का हो सकता है। पूरा साल वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। 1 मई से पहले संतान की तरफ से कोई परेशानी हो सकती है। आप संतान पाना चाहते हैं तो आप अप्रैल के बाद कंसीव के लिए सोच सकते हैं। 1 मई से गुरु लग्न आने के बाद संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

स्वास्थ्य
वृष राशि वालों की सेहत बात करें तो यह साल आपके लिए मिलाजुला रहेगा। वर्ष की शुरुआत में सूर्य और मंगल अष्टम भाव में हैं। इसलिए जनवरी, अप्रैल, सितंबर और दिसंबर के महीने में आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान देना चाहिए। साथ ही अगर आप पर कोई बीमारी चल रही है तो इन महीनों में बढ़ सकती है, वरना 1 मई को गुरु के लग्न भाव में आ जाने से आपको कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। वहीं खर्च भी कम होंगे।

आर्थिक स्थिति
वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति की बात करें तो धन का स्वामी सप्तम भाव पर है। लाभ के स्वामी अभी 12 भाव में हैं। लेकिन जैसे ही गुरु ग्रह 1 मई के बाद लग्न में आएंगे तो आप बचत भी कर पाएंगे। उससे पहले आपका पैसा बीमारी और अन्य चीजों पर फिजूल खर्च हो रहा है। वैसे पूरा साल आर्थिक स्थिति के लिहाज से अच्छा रहेगा।

कारोबार
वृष राशि वालों के काम- कारोबार में तरक्की की बात करें तो आप लोगों को जनवरी के महीने में कोई भी बदलाव काम- कारोबार में नहीं करना चाहिए। ये महीना आपको सावधानी से काटना चाहिए। जनवरी में कोई नया काम शुरू नहीं करें। वहीं फरवरी में आप नया काम कर सकते हैं। मई से आपका गोल्डम टाइम शुरू होगा। इस समय आप नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही निवेश कर सकते हैं। नौकरी में भी आपको मई के बाद सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। हालांकि आपको परिस्थितियों को देखते हुए हिम्मत रखनी होगी।


करियर और शिक्षा
वृषभ राशि के छात्रों के लिए यह साल शानदार रहेगा। बस कुछ महीनों थोड़ा अत्यधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। मतलब 15 अप्रैल तक मनमुताबिक परिणाम न आएं। वहीं 1 मई से लग्न में गुरु आएंगे, तो उनकी दृष्टि पंचम भाव पर रहेगी। इसलिए ये छात्रों के लिए गोल्डम पीरियड रहेगा। वहीं प्रतियोगी छात्रों को मार्च के बाद सफलता मिल सकती है। मतलब जो लोग सिविल सर्विसेस, मेडिकल या सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो उनको परीक्षा में सफलता मिल सकती है। मतलब अप्रैल से सफलता मिल सकती है।


इन्हें जरूर करें
आप लोगों को 1 मई तक गुरु बृहस्पति का उपाय करना चाहिए। इसलिए आप लोगों को रोजाना पिसी हुई हल्दी का टीका माथे पर लगाना चाहिए। साथ ही पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें। साथ ही गुरुवार को बेसन के लड्डुओं का दान करें। वहीं हनुमान चालीसा और सूर्य देव को जल दें।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team