एक महीने तक स्वयं की राशि सिंह में रहेंगे सूर्य देव, सभी राशियों पर होगा असर
            Astrology Articles   I   Posted on 18-08-2023  ,06:48:25   I  by: 
            
            
            17 अगस्त को सूर्य सिंह राशि में आ गया है। खुद की ही राशि में होने से  सूर्य का असर और बढ़ जाएगा। इस राशि में सूर्य अगले एक महीने तक रहेगा।  सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। इस ग्रह स्थिति से  देश-दुनिया में बड़े बदलाव होने के भी संकेत हैं। सूर्य की ये स्थिति  राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक तौर से सभी को प्रभावित करेगी। इस राशि  परिवर्तन के बाद सूर्य और शनि का दृष्टि संबंध बनेगा। वहीं, सूर्य पर राहु  की भी दृष्टि रहेगी। जिससे राजनैतिक उथल-पुथल एवं प्राकृतिक आपदाओं की  आशंका और बढ़ जाएगी। सूर्य और बुध सिंह राशि में साथ होने के कारण बुधादित्य  नाम का शुभ योग बना रहे हैं। जिससे शिक्षा क्षेत्र में विकास की ओर सरकार  का ध्यान रहेगा। इस क्षैत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। शिक्षा  प्रणाली में सुधार के भी योग बनेंगे।  
12 राशियों पर कुछ ऐसा होगा सूर्य का प्रभाव...  
मेष 
मिलाजुला समय है। आर्थिक मामलों में फायदा हो सकता है। नया काम शुरू करने  के लिए अच्छा समय है। स्टूडेंट्स के लिए भी समय अच्छा रहेगा, लेकिन पेट  संबंधी परेशानी हो सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहें। प्रेम संबंधों में  धोखा मिल सकता है।   
वृष
  आर्थिक मामलों में परेशानी हो सकती है। अचल संपत्ति की खरीदी-बिक्री में  खास तौर से सावधान रहें। खर्चा बढ़ सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।  दुर्घटना होने की आशंका है। इस राशि के हार्ट पेशेंट सावधान रहें। यात्रा  सावधानी से करें। धोखे की प्रबल संभावना है। 
मिथुन
अधिकारी संतुष्ट रहेंगे। नए दोस्त बनेंगे। नौकरी या बिजनेस में नए  प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। काम ज्यादा रहेगा,  लेकिन सेहत के मामले में सावधान रहें। पड़ोसी और छोटे भाई बहन से विवाद हो  सकते हैं। नौकरीपेशा, बिजनेस करने वाले और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए  समय अच्छा है।   
कर्क
नौकरी और बिजनेस में सुनी सुनाई बातों पर भरोसा न करें। कड़वा बोलने से लोग  दुश्मन बढ़ेंगे। खर्चा बढ़ सकता है। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। नौकरी और  बिजनेस के फैसले लेने में कंफ्यूजन और दांपत्य जीवन में परेशानी हो सकती  है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद हो सकते हैं। खानपान में सावधानी रखें,  सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है।  
सिंह
  किस्मत का साथ तो मिलेगा, लेकिन सरकारी नौकरीपेशा लोग खास तौर से सावधान  रहें। अधिकारियों से विवाद होने की आशंका है। नौकरी या बिजनेस में कोई गलती  हो सकती है। सोच समझकर बोलें। सम्मान में कमी हो सकती है। खानपान में  सावधान रहें।  
कन्या 
खर्चा बढ़ सकता है। सम्मान में कमी आ सकती है। नौकरी और बिजनेस में  परेशानियां बढ़ सकती हैं। गैर कानूनी कामों से बच कर रहें। झगड़े और विवाद  होने की आशंका है। गलतियों के कारण मुसीबत बढ़ सकती हैं। यात्राओं से बचें।  यात्राओं में सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है।   
तुला
  धन लाभ के योग हैं। बिजनेस बढ़ेगा। नौकरी में बदलाव और उससे फायदा मिल सकता  है। पदोन्नति के भी योग हैं, लेकिन अधिकारियों और दोस्तों से अच्छा व्यवहार  करें। व्यवहार ठीक नहीं रहेगा तो दुश्मन बढ़ सकते हैं। जीवन साथी की सेहत  को लेकर संभलकर रहें।  
वृश्चिक
  नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग हैं। पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। हर  तरफ से तरक्की मिलने की संभावना है। नौकरी में बदलाव, नई नौकरी या बिजनेस  शुरू करने के लिए अच्छा समय है। अधिकारियों से फायदा मिलेगा, लेकिन कुछ लोग  परेशान कर सकते हैं।  
धनु  
समय बहुत अच्छा है। किस्मत का साथ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है।  परिवार में मांगलिक काम होने की संभावना है। समय बहुत अच्छा है। सपरिवार  तीर्थ यात्रा का योग बन सकता है। संतान को सुख बढ़ेगा, लेकिन पिता की सेहत  को लेकर सावधान रहें।  
मकर
नौकरी और बिजनेस में खास तौर से सावधान रहें। परेशानियां बढ़ सकती हैं।  परिवार में संघर्ष बढ़ सकता है। किसी काम में मन नहीं लगेगा। खुद की सेहत और  माता पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। वाहन चलाते वक्त सवधानी रखें।  गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। षडयंत्र का शिकार हो सकते हैं। काम का  क्रेडिट नहीं मिल पाएगा। कोई आपकी चुगली कर सकता है।   
कुंभ
परेशानियों वाला समय है। रोजमर्रा के कामों में रुकावट आ सकती हैं। नया  बिजनेस शुरू न करें। सोच-समझकर बोलें। पार्टनरशिप में कोई काम कर रहे हैं  तो उसमें रुकावट आ सकती हैं। जीवन साथी से विवाद हो सकता है। मतभेद बढ़ सकते  हैं। पुराने विवाद चले आ रहे हैं तो संबंध टूटने की भी स्थिति बन सकती है।    
मीन
कामकाज में परेशानी और विवाद हो सकते हैं, लेकिन जीत भी मिलेगी। किसी की  बातों में आकर निवेश या लेनदेन न करें। पैसा उधार न दें। पुराने विवादों को  लेकर सावधान रहें। सेहत को लेकर सावधान रहें। ड्राइविंग सावधानी से करें।  सेहत के मामले में संभलकर रहना होगा। कानूनी कामों में भी ज्यादा सावधानी  रखनी होगी।