सूर्य के राशि परिवर्तन से 12 राशियों पर होगा गहरा असर, जानिये कैसा प़डेगा प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राज सूर्य हर राशि में एक महीने भ्रमण करते हैं। इसके बाद राशि बदलकर अगली राशि में प्रवेश कर जाते हैं। इस तरह 12 राशियों में से प्रत्येक में वो एक साल बाद पहुंचते हैं। इस समय सूर्य शनि की राशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं। 14 मार्च को सूर्य राशि परिवर्तन कर गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। यह सूर्य गोचर आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। इसका कई राशियों के लोगों पर जबरदस्त असर पड़ेगा। मीन राशि में ग्रहों के राजा सूर्य के गोचर से कई राशियों को यश, पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान मिलेगा। आइये जानते हैं कि मार्च में होने वाले सूर्य राशि परिवर्तन का आपके करियर पर सूर्य गोचर मार्च का क्या असर पड़ेगा।

मीन राशि में कब होगा सूर्य का राशि परिवर्तन
सूर्य का मीन राशि में गोचर 14 मार्च 2024 को दोपहर 12.46 बजे होगा। यहां सूर्य नारायण एक महीने तक यानी 13 अप्रैल 2024 तक भ्रमण करेंगे और कई राशि के लोगों को बेहदे शुभ फल देंगे।


मेष
सूर्य राशि परिवर्तन मार्च 2024 मेष राशि के लोगों के लिए सुखद रहेगा। हालांकि आलस और सुस्ती के कारण व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन दोनों में कुछ चीजें खराब हो सकती हैं। कई विचारों के कारण नींद भी गड़बड़ हो सकती है। यह आपके काम को भी प्रभावित करेगा। लेकिन शत्रु आपके सम्मान को नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे, लेकिन प्रयास करेंगे। इस एक महीने की अवधि में आप लंबी यात्रा कर सकते हैं।
वृषभ
वृषभ राशि पर सूर्य राशि परिवर्तन का बड़ा प्रभाव पर देखने को मिलेगा। मार्च में सूर्य गोचर प्रभाव के कारण आप ऐसे संबंध बनाने में सफल होंगे जो आपको करियर में आगे बढ़ने में मदद करेंगे। आप किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिल सकते हैं जिसके साथ आप व्यक्तिगत रूप से भी जुड़ पाएंगे। यदि वेतन वृद्धि लंबे समय से पेंडिंग है तो आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। आपको अचानक लाभ हो सकता है।

मिथुन
ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए फायदे का सौदा होगा। सूर्य गोचर मीन 2024 आपको पूरी ऊर्जा के साथ लक्ष्यों की ओर बढ़ने में मदद करेगा। प्रोफेशनल लाइफ में महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। ऐसे काम जिसके लिए पहले से प्रयास कर रहे थे, उनमें सफलता मिलेगी। आपको इन काम में आला अधिकारियों की भी मदद मिलेगी, जिससे आपके लिए गोल तक पहुंचना आसान हो जाएगा। बृहस्पति की राशि में सूर्य राशि परिवर्तन का आपकी छवि पर सकारात्मक असर पड़ेगा। आप पर लोग आसानी से विश्वास करेंगे।

कर्क
कर्क राशि के लोगों के मनोभावों पर 14 मार्च को होने वाले सूर्य गोचर का बड़ा असर पड़ने वाला है। सूर्य राशि परिवर्तन लॉ, फिलॉसफी और राजनीति से संबंधित विद्यार्थियों के लिए यह सकारात्मक खबर लाएगा। इस अवधि में कर्क राशि के कुछ लोग अपने मित्रों और परिवार के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके भीतर स्वतंत्रता की इच्छा बढ़ेगी। यह समय आपका आत्म विश्वास बढ़ाएगा।
सिंह
सूर्य नारायण सिंह राशि के स्वामी हैं। अब सूर्य का मीन राशि में गोचर आपके व्यवहार को प्रभावित कर सकता है। इस समय ज्योतिष और मनोविज्ञान आदि विषयों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर आप अपने काम और करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। इस अवधि में आप आमदनी का नया स्तोत्र तलाश सकते हैं। इससे वित्तीय स्थिरता आएगी।
कन्या
ग्रहों के राजा सूर्य के चाल बदलने से कन्या राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, ये लोग अपनी क्षमता पहचान पाएंगे। आपका व्यक्तित्व मजबूत होगा, नेतृत्व कौशल काम आएगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। कार्यस्थल पर दबदबा बनेगा। सभी टास्क को पूरा करेंगे, जिससे सीनियर सराहना करेंगे। यदि व्यवसायी हैं तो ग्राहक बढ़ेंगे। सभी नए उद्यम लाभदायक होंगे। बिजनेस में आप अपने पार्टनर के साथ भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा कर सकते हैं।
तुला
तुला राशि वालों के लिए 14 मार्च से अगले 30 दिन का समय अपनी पहचान बनाने का है। इस समय आप कार्यक्षेत्र में एक लीडर के रूप में उभर सकते हैं। काम में व्यस्तता और दबाव के चलते दिनचर्या को फिर से व्यवस्थित करना पड़ सकता है ताकि आप अपने लिए भी समय निकाल सकें। काम को लेकर मुखर होंगे।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य गोचर रचनात्मकता बढ़ाएगा। किसी नई हॉबी या एक्टिविटी को अपना सकते हैं। कलाकारों को बड़े अवसर मिल सकते हैं, जिसका उनके करियर में फायदा होगा। उनके काम को मान्यता भी मिलेगी। आपका सामाजिक जीवन बेहतरीन रहेगा। आप नए लोगों से मुलाकात करेंगे जो करियर में मददगार बनेंगे। आपकी पर्सनैलिटी सभी लोगों को प्रभावित करेगी।

धनु
धनु राशि वाले अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, अपनी सांस्कृतिक जड़ों और विरासत के बारे में जानेंगे। लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो अगले तीस दिन के भीतर मनोकामना पूरी हो सकती है। परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को ध्यान केंद्रित करने में आसानी होगी और परीक्षा देने वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मकर
मीन राशि में सूर्य का प्रवेश मकर राशि वालों की व्यस्तता और काम का दबाव बढ़ाएगा। इससे आप का फोकस बिगड़ सकता है। फिर भी अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने में सफल होंगे। कार्यस्थल पर सीनियर आपके आइडिया पर चर्चा करेंगे। आपकी कम्युनिकेशन स्किल सबको प्रभावित करेगी। कोई प्रजंटेशन दे रहे हैं तो यह सफल रहेगी। कोई इंटरव्यू देने वाले हैं तो इसमें सफलता की संभावना बढ़ेगी।

कुंभ
सूर्य गोचर कुंभ राशि वालों को धनवान बनाएगा। इस समय कुंभ राशि वाले सकारात्मक रहेंगे, और बात में दम रहेगा। आसानी से दूसरों को राजी कर लेंगे। इस समय इंक्रीमेंट मिल सकता है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अगले तीस दिन आप आय के नए स्रोत खोज सकते हैं। निजी क्षेत्र की नौकरी में मालिक से असहमति हो सकती है। आपके शत्रु इस बात का फायदा उठा सकते हैं और कलीग्स के बीच प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस समय आपको लचीला बनना होगा। इस समय निवेश के बारे में विशेषज्ञों से बात करें।

मीन
14 मार्च से अगले तीस दिन मीन राशि वाले खुद पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इस समय मीन राशि वाले व्यक्तिगत पहचान को लेकर गंभीर हो जाएंगे। आपकी यह बात कुछ लोगों को पसंद आ सकती है तो कुछ लोग इससे नाराज भी हो सकते हैं। कार्यस्थल पर अपनी समझ और सहकर्मियों की मदद से शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। काम में अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे ताकि आप समय सीमा से पहले टास्क पूरा करें। अगले तीस दिन मीन राशि वाले खुद को बेहतर बनाने और अपने काम में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team