सूर्य धनु राशि में, मलमास शुरू, शुभ कार्यो पर रोक, इन राशियों पर प़डेगा ब़डा प्रभाव

मार्ग शीर्ष शुक्ल पक्ष त्रयोदशी 16 दिसम्बर 2021 दिन गुरुवार को दिन में 2 बजकर 27 मिनट पर सूर्य देव का गोचरीय संचरण मूल नक्षत्र एवं धनु राशि से प्रारम्भ हो गया है। इसी के साथ खरमास (मलमास) भी आरम्भ हो चुका है। मलमास के शुरू होते ही एक माह के शुभ कार्यों के मुहूर्तों का अभाव हो जाता है। मलमास में विशेष रूप से विवाह आदि के कार्य नहीं होते हैं। शुक्र ग्रह की राशि तुला में सूर्य की स्थिति सबसे कमजोर होती है। गौरतलब है कि पिछले एक माह से सूर्य देव वृश्चिक राशि में थे। 16 दिसम्बर को सूर्य देव ने वृश्चिक राशि का परित्याग कर धनु राशि में प्रवेश किया है। अब एक माह तक सूर्य देव धनु राशि में ही रहेंगे।

सूर्य देव 14 जनवरी 2022 दिन शुक्रवार को रात में 8 बजकर 34 मिनट तक धनु राशि में गोचरीय संचरण करते रहेंगे। तत्पश्चात 14 जनवरी 2022 दिन शुक्रवार को रात में 8 बजकर 34 मिनट पर धनु राशि को छोडक़र शनि देव की राशि मकर में प्रवेश करेगे। इसी के साथ एक माह से चलने वाला मलमास अर्थात् खरमास का समापन हो जाएगा। मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही सूर्य देव उत्तरायण की गति प्रारम्भ करते हैं । खरमास की समाप्ति के साथ ही शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त मिलना शुरू हो जाते हैं।

सूर्य के गुरु के घर में प्रवेश करने से कई राशियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आइए डालते हैं एक नजर उन राशियों पर जिन पर यह प्रभाव पड़ेगा...


मेष—इस राशि के लोगों के भाग्य में वृद्धि होने के साथ-साथ कार्यों में कार्यो में सकारात्मक वृद्धि, पिता के सहयोग सानिध्य में वृद्धि, पराक्रम एवं यश कीर्ति में वृद्धि, अध्ययन अध्यापन में रुचि पैदा होगी। साथ ही संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। बुद्धि के अनुरूप आप नए कार्यों को करने के लिए उत्साहित होंगे।

वृष—
वृष राशि वालों के लिए सूर्य उनके शारीरिक दुखों का निवारण करेंगे। पुरानी पेट की समस्या कम होगी। सुख के साधनों के साथ ही पारिवारिक कार्यों पर खर्च होगा। माता का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा जिसके चलते आपको खर्च करना पड़ सकता है। आपकी वाणी में तीव्रता रहेगी। अपने आवेग पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।

मिथुन—
मिथुन राशि के लिए यह मिलाजुला रहेगा। एक तरफ जहाँ दाम्पत्य जीवन व प्रेम सम्बन्ध में तनाव की स्थिति पैदा होगी, वहीं दूसरी तरफ साझेदारी में किये जा रहे कार्य में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

कर्क—
कर्म राशि वाले सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने के कारण अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफल होंगे। हालांकि पारिवारिक कार्यों को लेकर परिजनों से थोड़ा मन मुटाव व तनाव रहेगा। यात्रा के संयोग बनेंगे। अचानक किसी कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। आँखों में कष्ट सम्भव है। आँखों का विशेष ध्यान रखें।

सिंह—
सिंह राशि वालों का मनोबन उच्च होगा। उनके कार्य क्षमता में वृद्धि, व्यक्तित्व में वृद्धि, पिता का सहयोग एवं आशीर्वाद, आय एवं आय के साधनों में वृद्धि, संतान पक्ष से सुसमाचार प्राप्त हो सकता है।

कन्या—
कन्या राशि वालों को कुछ कष्ट होंगे। घर और वाहन सुख पर खर्च करना पड़ सकता है। माँ का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, जिसके चलते चिंता बनी रहेगी। जमीन जायदाद को लेकर तनाव बना रहेगा।

तुला—तुला राशि के लोगों के सम्मान में वृद्धि होगी। आय के साधनों में वृद्धि, कुछ सामान्य सा तनाव रहेगा। व्यापारी वर्ग के लोग अपने व्यवसाय को विस्तार देने का प्रयास करेंगे। सरकारी नौकरी वालों को कुछ अतिरिक्त लाभ की उम्मीद।

वृश्चिक—इस राशि के लोगों के कुटुम्ब में वृद्धि होगी। वाणी व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ होगा। हालांकि इस राशि के लोगों में पेट की कुछ समस्या रहेगी।

धनु—भाग्य में वृद्धि, कार्यो में प्रगति, पराक्रम में वृद्धि, यश कीर्ति में वृद्धि, भाई बहनों एवं मित्रों का सहयोग, सनिध्य मिलेगा। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी लेकिन दाम्पत्य जीवन, प्रेम संबंध में तनाव की स्थिति बनेगी।

मकर—वाणी में तीव्रता, दाँत की समस्या, अचानक व्यय में अधिकता, यात्रा पर खर्च की संभावना बनेगी। आँखों में कष्ट की संभावना बन सकती है और पारिवारिक कार्यों में खर्च बढ़ेगा।

कुम्भ—आय एवं लाभ के संसाधनों में वृद्धि, व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि, नयी साझेदारी, नया व्यापारिक संबंध स्थापित होगा। संतान को लेकर चिंता कम होगी। दाम्पत्य जीवन, प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। पैतृक सम्पति के सुख में वृद्धि होगी।

मीन—इस राशि के लोगों के सीने की तकलीफ में वृद्धि, माता के स्वास्थ्य को लेकर को चिन्ता, घर को लेकर तनाव बना रहेगा।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0