सूर्य करने जा रहे सिंह राशि में गोचर, बन रहा है अतिशुभ योग

सिंह राशि वालों के लिए अगस्त 2022 का महीना विशेष होने वाला है। ज्योतिषियों के अनुसार सिंह राशि में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। इसका कारण यह है कि सूर्य देव सिंह राशि में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य देव को सिंह राशि के स्वामी के रूप में माना जाता है और अब वह अपनी ही राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इतना ही नहीं एक अतिशुभ योग भी बनाने जा रहे हैं, जो बुध ग्रह की युति से बनेगा। सूर्य का गोचर सिंह राशि में कब हो रहा है, आइए जानते हैं-

पंचांग के अनुसार सूर्य वर्तमान समय में कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। 17 अगस्त 2022 को प्रात: 07 बजकर 14 मिनट पर सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश होगा। एक साल बाद ये शुभ संयोग बन रहा है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं। जब कोई ग्रह अपने ही घर में आता है तो ये अत्यंत शुभ माना जाता है। सिंह राशि में सूर्य स्वयं को बहुत ही आरामदायक स्थिति में महसूस करते हैं, जिस कारण ये शुभ फल प्रदान करते हैं।

सिंह राशि में बुधादित्य योग बनेगा
सिंह राशि में सूर्य के प्रवेश करते ही है बुध के साथ युति बनाएँगे। सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य योग को बहुत ही शुभ योग माना गया है। ये योग बनने से सिंह राशि वालों को शिक्षा, जॉब, बिजनेस, धन और दांपत्य जीवन में बहुत ही अच्छे फल प्रदान करेगा।

सिंह राशि में सूर्य का गोचर आपके लिए लकी साबित होगा। इस दौरान ऑफिस में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। प्रमोशन की स्थिति भी बन सकती है। लंबे समय से अटके पड़े काम बन सकते हैं। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। विवाह में आने वाली देरी दूर होगी। भूमि, भवन आदि खरीद सकते हैं, किसी नए कार्य की शुरूआत कर सकते हैं। भविष्य को ध्यान में रखकर कुछ बड़ी प्लानिंग कर सकते हैं।

सूर्य के उपाय
सूर्य की शुभता को बढ़ाने के लिए ये उपाय कर कर सकते हैं-
1. रविवार के दिन सूर्य देव को जल चढ़ाएं।
2. पिता की सेवा करें।
3. अपने बॉस और उच्च पद पर आसीन लोगों की निंदा करने से बचें।
4. जरूरतमंद व्यक्तियों को दान दें।
5. गुड़, तांबा आदि का दान कर सकते हैं।
इसके साथ ही सूर्य मंत्र का जाप करें- ऊँ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0