सूर्य मकर राशि में होने से तुला सहित इन राशियों को होगा नुकसान

14 जनवरी 2023 की रात्रि 8.51 मिनट से सूर्य राशि बदलकर धनु से मकर में प्रवेश कर गए हैं। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से पहले इस राशि में शुक्र व शनि विराजमान हैं। अब सूर्य के आने से इन तीन ग्रहों की युति बनेगी। ज्योतिषियों का कहना है कि ये दोनों ग्रह सूर्य के शत्रु हैं। इन तीनों ग्रहों के एक साथ रहने से मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन चार राशियों की जॉब और बिजनेस के लिए अच्छा समय रहेगा। लेकिन इन ग्रहों के एक साथ रहना कई राशियों के लिए अशुभ रहेगा।

सूर्य-शनि का अशुभ योग
धर्माचार्यों और ज्योतिषियों का कहना है कि सूर्य, बुध और शनि की युति अच्छा संकेत नहीं है, साथ ही सूर्य और शुक्र की युति भी अशुभ मानी गई है। इन ग्रहों के कारण कई लोगों के जीवन में भारी उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। इसमें व्यापारी और नौकरीपेशा लोग ज्यादा प्रभावित होंगे। उनके जिन्दगी में विवाद होने की आशंका रहेगी। मेहनत ज्यादा रहेगी और सफलता हासिल करने में देरी हो सकती है। बीमारियों का संक्रमण बढ़ सकता है। पारिवारिक दृष्टि से पिता-पुत्र के रिश्ते में टकराव देखने को मिल सकता है।

12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा सूर्य का राशि परिवर्तन...

तुला सहित 6 राशियों के लिए मुश्किल समय

सूर्य के राशि बदलने से मिथुन, कर्क, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि वालों की जॉब और बिजनेस के लिए मुश्किल समय हो सकता है। सूर्य के कारण विवाद और तनाव बढ़ सकता है। इन 6 राशि वालों को संभलकर रहना होगा। सूर्य के अशुभ प्रभाव से कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। विवाद होने की आशंका है। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। नए काम की शुरुआत करने से बचना होगा। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।

मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि के लिए अच्छा समय
मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन राशि वालों को किस्मत का साथ मिल सकता है। दुश्मनों पर जीत मिलने के योग बन बनेंगे। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सोचे हुए बड़े काम भी हो सकते हैं। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदे वाला समय रहेगा। जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। सेहत के लिए भी समय अच्छा रहेगा।

वृष और कन्या राशि के लिए सामान्य समय
सूर्य के राशि बदलने पर वृष और कन्या राशि वालों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन राशियों के लोगों के काम तो पूरे होंगे, लेकिन मेहनत भी ज्यादा रहेगी। खर्चा और तनाव बढ़ सकता है। रोजमर्रा के कामों में विवाद के हालात बन सकते हैं। साथ ही धन लाभ भी हो सकता है। कई मामलों में सितारों का साथ मिल सकता है। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है।

क्या करें अशुभ प्रभाव से बचने के लिए
सूर्य के अशुभ असर से बचने के लिए पीपल और मदार के पौधे में पानी डालना चाहिए। शुभ फल बढ़ाने के लिए सूर्योदय से पहले उठकर सूर्य को प्रणाम करें। तांबे के बर्तन से सूर्य को जल चढ़ाएं। जिन राशियों पर सूर्य का मिला-जुला असर पड़ेगा उन लोगों को पानी में लाल चंदन मिलाकर सूर्य को चढ़ाना चाहिए। सूर्य को लाल फूल चढ़ाएं। गुड़हल का फूल चढ़ाने से सूर्य संबंधी दोष खत्म हो जाते हैं।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0