श्रीलक्ष्मी जयन्ती - प्रकटोत्सव पर देवी का स्वागत करें, अक्षय सुख-समृद्धि प्राप्त होगी

श्रीलक्ष्मी जयन्ती - शुक्रवार, 14 मार्च 2025
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - 13 मार्च 2025 को 10ः35 बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त - 14 माच 2025 को 12ः23 बजे
देवी श्रीलक्ष्मी के प्रकटोत्सव को श्रीलक्ष्मी जयन्ती के रूप में मनाया जाता है, जो धन-समृद्धि की देवी हैं. धर्मधारणा के अनुसार, देवी श्रीलक्ष्मी फाल्गुन पूर्णिमा पर क्षीर सागर के समुद्र मन्थन से प्रकट हुई थी.
अक्सर फाल्गुन पूर्णिमा के दौरान उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र होता है, इसलिए उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र भी देवी श्रीलक्ष्मी से सम्बन्धित है.
श्रीलक्ष्मी प्रकटोत्सव पर धन-सम्पदा की देवी श्रीलक्ष्मी को प्रसन्न करने और शुभ आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए देवी श्रीलक्ष्मी की पूजा-आराधना के साथ-साथ श्रीलक्ष्मी होम अनुष्ठान का आयोजन भी होता है, जिसमें देवी श्रीलक्ष्मी नामावली और श्रीसूक्तम् का पाठ किया जाता है.
देवी श्रीलक्ष्मी नामावली....
ॐ आद्यलक्ष्म्यै नमः।
ॐ धनलक्ष्म्यै नमः।
ॐ धान्यलक्ष्म्यै नमः।
ॐ गजलक्ष्म्यै नमः।
ॐ सन्तानलक्ष्म्यै नमः।
ॐ वीरलक्ष्म्यै नमः।
ॐ विजयलक्ष्म्यै नमः।
ॐ ऐश्वर्यलक्ष्म्यै नमः।
ॐ धैर्यलक्ष्म्यै नमः।
ॐ जयलक्ष्म्यै नमः।
ॐ सौभाग्यलक्ष्म्यै नमः।
ॐ राज्यलक्ष्म्यै नमः।
ॐ वरलक्ष्म्यै नमः।
ॐ विद्यालक्ष्म्यै नमः।
॥ इति श्रीअष्टलक्ष्मीनामावलिः सम्पूर्णा ॥
- पं. प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, बॉलीवुड एस्ट्रो एडवाइजर

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0