शिवमहापुराण : इन अचूक टोटके से मिलेगा मनचाहा फल

सावन का महीना भगवान भोले शंकर की भक्ति के लिए अति-महत्वपूर्ण माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस मास में विधि पूर्वक शिव उपासना करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। सावन में ही कई प्रमुख त्योहार जैसे- हरियाली अमावस्या, नागपंचमी तथा रक्षा बंधन आदि आते हैं। इस माह में भक्ति, आराधना तथा प्रकृति के कई रंग देखने को मिलते हैं। सावन की रिमझिम बारिश और प्राकृतिक वातावरण बरबस में मन में उल्लास व उमंग भर देती है। अगर यह कहा जाए कि सावन का महीना पूरी तरह से शिव तथा प्रकृति को समर्पित है तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। मनोकामना पूर्ति के अचूक टोटके शिवमहापुराण में विभिन्न रसों से शिव की पूजा का वर्णन विस्तारपूर्वक किया गया है, जिससे साधक को कई रोगों से छुटकार मिल जाता है वहीं मन चाहे फल की प्राçप्त भी होती है।

ऎसे मिलेगा मनचाहा फल:-
-ज्वर(बुखार) से पीडित होने पर भगवान शिव को जलधारा चढ़ाने से शीघ्रताशीघ्र लाभ मिलता है।
-सुख व संतान की वृद्धि के लिए भी जलधारा द्वारा शिव की पूजा उत्तम बताई गई है।
-नपुंसक व्यक्ति अगर घी से शिव की पूजा करे व ब्रा±मणों को भोजन कराए तथा सोमवार का व्रत करे तो उसकी समस्या का निदान हो जाता है।
-तेज दिमाग के लिए शक्कर मिश्रित दूध भगवान शिव को चढ़ाएं।
-सुगंधित तेल से शिव का अभिषेक करने पर समृद्धि में वृद्धि होती है।
-भगवान शिव पर ईख (गन्ना) के रस की धारा चढाई जाए तो सभी आनन्दों की प्राप्ति होती है। -शिव को गंगाजल चढ़ाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।
-मधु (शहद) की धारा शिव पर चढाने से राजयक्ष्मा(टीबी) रोग दूर हो जाता है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0