इन राशियों पर चल रही है शनि की साढ़े सती, भूलकर न करें यह काम

शनि वर्तमान समय में मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। मकर राशि, शनि की अपनी राशि है। यानि इस राशि के स्वामी स्वयं शनि देव ही है। परन्तु वर्तमान समय में शनि वक्री भी हैं। शनि की दशा, महादशा के साथ ही साढ़े साती को भी विशेष माना गया है। साढ़े साती को तीन हिस्सों में विभाजित किया गया है। एक हिस्सा लगभग ढाई वर्ष का माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रहों में शनि की चाल को सबसे धीमा बताया गया है। यही कारण है कि शनि एक राशि से दूसरी राशि में जाने में लगभग ढाई वर्ष का समय लेते हैं।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस समय तीन राशियों पर शनि की साढ़े साती चल रही है, जो इस प्रकार हैं...

1. धनु राशि
2. मकर राशि
3. कुंभ राशि
मान्यता है कि जब शनि की साढ़े साती आरंभ होती हैं तो शनि उन लोगों को कष्ट, संकट और परेशानियां देने का काम करते हैं जिनकी कुंडली में ये अशुभ हों। इसके साथ ही उन लोगों को भी शनि परेशान करते हैं जो दूसरों के प्रति अपने आचरण को ठीक नहीं रखते हैं, दूसरों को सताते हैं, अहंकार और क्रोध करते हैं।

शनि की साढ़े साती के लक्षण
शनि की साढ़े साती जब लगती है तो व्यक्ति को धन की हानि, अचानक रोग घेर लेता है। दांपत्य जीवन में कलह और तनाव होने लगता है। लव रिलेशनशिप में ब्रेकअप की स्थिति बन जाती है। विवाह में देरी होती है। व्यापार में लगातार हानि, परिश्रम का पूरा फल नहीं मिलता है। जॉब में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है।

शनि के उपाय
शनि की साढ़े साती से बचने के लिए शनिवार के दिन शनि की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही शनि से जुड़ी चीजों का दान करना चाहिए, जैसे अनाज, तेल, लोहा, जूता, छाता और कंबल आदि का दान कर सकते हैं।

शनि देव कुछ कामों को करने से भयंकर नाराज होते हैं। शनि की कृपा चाहिए तो इन बातों का हमेशा ध्यान रखें-

1. कमजोरों को न सताएं।
2. मजबूर व्यक्ति की मदद करें।
3. दीन दुखियों की मदद करें।
4. धर्म कर्म के कामों में रूचि रखें।
5. अपने पद का गलत प्रयोग न करें।
6. दूसरों की निंदा से बचें।
7. दूसरों के धन का लोभ न करें।
8. ज्ञान का सदैव सम्मान करें।
9. अहंकार और क्रोध से दूर रहें।
10. पर्यावरण को हानि न पहुंचाएं।
11. पशु-पक्षियों की सेवा करें।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0