होली पर चन्द्रग्रहण का साया, भारत में दिखाई नहीं देगा, सूतक काल मान्य नहीं

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष रंग वाली होली 25 मार्च 2024, सोमवार के दिन खेली जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होली के दिन देवी-देवताओं की उपासना करने से और मंत्रों का जाप करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है और कई प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती हैं। इस साल होली पर चंद्र ग्रहण लगने वाला है।

सूर्य व चंद्रमा के बीच पृथ्वी के आने पर चंद्र ग्रहण होता है। इस दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। ग्रहण का देश-दुनिया पर शुभ व अशुभ दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण की घटना शुभ नहीं होती है। इस वजह से ग्रहण के दौरान शुभ कार्य करने की मनाही होती है। होली पर इस बार 100 वर्षों के बाद चंद्र ग्रहण का संयोग रहेगा। यानी ग्रहण के साए में होली मनाई जाएगी। होली हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण एवं हिन्दू कैलेंडर वर्ष का अंतिम त्योहार है। होली पर 25 मार्च को चंद्र ग्रहण का साया रहेगा। ग्रहण को विज्ञान में खगोलीय घटना माना जाता है, लेकिन हिंदू धर्म और ज्योतिष विद्या में ग्रहण को अशुभ माना गया है। चंद्रग्रहण के नौ घंटे पहले ही सूतक लग जाता है।

साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10:24 से शुरू होगा और दोपहर 03:01 तक रहेगा। उसके बाद चंद्र ग्रहण खत्म हो जाएगा। यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा, जिसका पहला स्पर्श काल दिन के 10:24 बजे तक रहेगा। इसके बाद परमग्रास दोपहर 12:43 बजे और उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श काल दोपहर 03:01 बजे रहेगा। इसका सूतक काल 9 घंटे पहले ही प्रारंभ होगा। सूतक में कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही है। यह चंद्र ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा। ऐसे में इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस चंद्र ग्रहण को उत्तर और पूर्व एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका के अधिकांश हिस्सों में दिखा जा सकता है।

होली पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव
होली पर चंद्र ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। भारत में यह चंद्रग्रहण नहीं दिखेगा, इसलिए ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा। ज्योतिषियों के अनुसार होलिका दहन और रंगोत्सव में रंग खेलने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। इस दिन ग्रहण के नियम भी लागू नहीं होंगे और सारे धार्मिक कार्य किए जा सकते हैं।

साढ़े चार घंटे तक रहेगा चंद्रग्रहण
ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार ये चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10.23 बजे से शुरू होगा, जो दोपहर 3.02 बजे तक रहेगा।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0