इन राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं है शनि की उल्टी चाल, होगा नुकसान

30 जून से शनि की वक्री चाल शुरू हो जाएगी। वक्री चाल का मतलब है शनि की उलटी चाल। ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनि के कुंभ राशि में वक्री होने पर कुछ राशि वालों को अपना विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। इन राशि वालों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शनिदेव के अशुभ होने पर व्यक्ति का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो जाता है। आइए जानते हैं, शनि की वक्री चाल से किन राशियों का जीवन प्रभावित होगी-

मकर
कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। शनि के वक्री होने के बाद लेनदेन में सावधानी बरतें। वाद-विवाद की स्थितियां बन सकती हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ
शनि के वक्री होने के बाद कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी में मधुरता का प्रवाह बनाए रखें। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मौसम के बदलाव से परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मीन

कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। स्थितियां आपके अनुकूल कम ही रहेंगी। भाग्य का साथ कम ही मिलेगा। साथियों से किसी बात पर अनबन हो सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यय की भी अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में बदलाव के अवसर सामने आ सकते हैं। मानसिक रूप से खिन्न हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0