बेहद खास होते हैं इस राशि के लोग, प्रेम जीवन में होते हैं आजाद ख्याल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि चक्र की नवीं राशि धनु के लोग बेहद खास होते हैं। इस राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। इनकी कुछ विशेषताएं दूसरी राशि के लोगों से बिल्कुल अलग होती है, जिनको देखकर आप अपने प्रियजनों का स्वभाव भी जान सकते हैं। धनु राशि के लोग ईमानदार, सच्चे, विश्वास योग्य और समझदार होते हैं। हालांकि इनमें काफी अधिक गुस्सा भी पाया जाता है और कभी-कभी आक्रामक हो जाते हैं। अध्यापन और दर्शन में करियर बनाएं तो बहुत सफल होते हैं। भारतीय ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों की राशि धनु होती है, प्रायः वे लोग प्रेम जीवन में आजाद ख्याल और बड़े दिल वाले होते हैं।

आइये जानते हैं धनु राशि वाले कैसे होते हैं।


धार्मिक और बुद्धिमान
ज्योतिष के अनुसार धनु राशि के लोग धार्मिक होने के साथ-साथ बुद्धिमान भी होते हैं। प्रायः इनके मन और शरीर में द्वंद्व की स्थिति बनी रहती है, इसलिए ये दूसरों की सलाह लेते हैं। साथ ही धनु राशि वाले लोगों का रोमांस की बजाय प्यार के प्रति आकर्षण अधिक होता है।


आशावादी और हंसमुख होते हैं धनु राशि के लोग

धनु राशि के लोग प्रभावी वक्ता और भविष्य के प्रति आशावादी होते हैं। भारतीय ज्योतिष के अनुसार धनु लग्न के लोग प्रायः अच्छे और हंसमुख स्वभाव के होते हैं। इनमें एक बुरी बात यह देखी जाती है कि विपरीत परिस्थितियों में संयम खो देते हैं और जबाबदेही के प्रति आशंकित रहते हैं। बातचीत में जल्दबाजी करते हैं, जिसके कारण कई बार दूसरे लोग इनको गलत समझ लेते हैं। कभी-कभार जुआ के प्रति इनमें रूझान होता है।


महत्वाकांक्षी और खर्चीले
धनु लग्न वाले लोग प्रायः आशावादी, महत्वाकांक्षी, प्रेरणादायक, उत्साही और खर्चीले होते हैं। इनका जीवन के प्रति नजरिया सकारात्मक, ऊर्जा से ओतप्रोत, साहसी, अपने अनुभव को दूसरों से अधिक से अधिक बांटने वाला होता है। अनावश्यक बातों से दूसरों को लुभाने में रूचि नहीं होती। आप लोग यात्रा करना पसंद करते है और आसपास के बारे में जानकारी इकट्ठा करना भी पसंद करते हैं।


खूब मिलती है प्रतिष्ठा
धनु लग्न वालों को खूब मान प्रतिष्ठा मिलती है। इस लग्न के लोग सम्मानित, ईमानदार, विश्वासी, उदार और न्याय के प्रति वफादार होते हैं। आप आम तौर पर फैशन की चाह रखने वाले और ईमानदारी की मजबूत भावना के साथ आध्यात्म की और झुकाव रखने वाले होते है। धनु लग्न के लोग मजबूत इच्छा शक्ति वाले होते हैं और वे किसी भी कार्य को सफलता पूर्वक अंजाम देने का हर यत्न करते हैं।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team