शादी के बाद पहली होली पर रखें विशेष ध्यान, दांपत्य जीवन पर प़ड सकता है बुरा प्रभाव

नव विवाहिता महिलाओं के लिए होली का विशेष महत्व होता है इस साल अगर आप भी होली का त्यौहार मनाने के लिए एक्साइटिड है, तो कुछ नियमों को भी जान लीजिए। अगर आप होली के दौरान एक गलती करती है, तो इसका सीधा असर आपके दांपत्य जीवन पर पड़ता है। इसलिए पति-पत्नी को मार्च के महीने में पड़ने वाली होली पर विशेष ध्यान देना होगा। जो नव विवाहित जोड़े होते हैं शादी के बाद अपने पहले त्यौहार को लेकर काफी उत्साहित होते हैं, लेकिन कुछ धार्मिक नियम है यदि पता ना हो तो दांपत्य जीवन उजड़ जाता है।

मायके में मनाएं होली
फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन 24 मार्च 2024 को मनाया जाएगा, इसके बाद रंगों वाली होली 25 मार्च को मनाई जाएगी। इस साल होली पर चंद्र ग्रहण लग रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नव विवाहित वधु को अपनी पहली होली मायके में माननी चाहिए इसके पीछे ऐसा कहा जाता है की सास-बहू को होलिका दहन की अग्नि के पास एक साथ नहीं होना चाहिए रिश्तो में खटास आ जाती है।

ना पहनें काले कपड़े
अगर आप भी इस होली काले रंग के कपड़े पहनने वाली है, तो नियम जान लीजिए आपको इस तरह का कपड़ा बिल्कुल नहीं पहनना है। होलिका दहन और रंगों वाली होली को पवित्र माना जाता है, इस तरह से काले कपड़े पहनने पर नकारात्मक ऊर्जा आती है जिससे अशुभ होता है।

सुहाग की सामग्री

होली वाले दिन कई तांत्रिक विद्याएं की जाती हैं इसलिए आप अपने सुहाग से जुड़ी कोई भी सामग्री किसी को उधर ना दीजिए, क्योंकि इससे आपकी शादीशुदा जिंदगी पर बुरा असर पड़ सकता है।



Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0