2025 में दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की कृपा से इन राशियों पर बरसेगा धन, जानें 20 अक्तूबर का दैनिक राशिफल
Astrology Articles I Posted on 20-10-2025 ,06:40:30 I by:

मेष
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान और आर्थिक लाभ लेकर आ रहा है। कामों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रॉपर्टी या सोने की खरीदारी हो सकती है। हालांकि पारिवारिक निर्णय लेते समय बड़ों की सलाह अवश्य लें। वाहन की समस्या से कुछ अनावश्यक खर्चे होंगे। किसी विवाह की बाधा थोड़ी चिंता दे सकती है, लेकिन समाधान भी संभव है।
वृषभ
व्यापार में जोखिम से बचें, किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। पारिवारिक स्वास्थ्य को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी। हालांकि कोई मनोकामना पूरी हो सकती है और सरकारी लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। मेहनत रंग लाएगी और व्यापार आगे बढ़ेगा।
मिथुन
उलझनों का दिन है, इसलिए वाणी और व्यवहार में संयम रखें। पारिवारिक समस्याएं घर में मिल बैठकर हल करें। कार्यस्थल पर आपके सुझावों को सराहना मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ सकती है। पुराना प्रॉपर्टी विवाद सुलझने से राहत मिलेगी।
कर्क
दिन आर्थिक रूप से अनुकूल है लेकिन कुछ अनचाहे खर्च परेशान कर सकते हैं। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। किसी कानूनी मामले में थोड़ी निराशा संभव है। काम अधूरे रह सकते हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखें, समय अनुकूल हो रहा है।
सिंह
जोखिम वाले फैसलों से आज बचें। पिता से सलाह लेकर निर्णय लें। संतान से कोई नाराज़गी हो सकती है, समय निकालकर संवाद करें। नए कपड़े, गैजेट्स आदि की खरीद संभव है। आत्मविश्वास बनाए रखें।
कन्या
परिवार में सुखद वातावरण रहेगा, नए मेहमान के आने की संभावना है। बिजनेस में विस्तार की योजना बन सकती है। पिताजी से विचारों का टकराव हो सकता है, धैर्य रखें। फालतू बातों में ध्यान न दें और उधार से बचें।
तुला
निवेश के लिए अनुकूल दिन है, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। घर की सजावट से जुड़े सामान खरीद सकते हैं। ससुराल पक्ष से अच्छे संबंध बनेंगे। किसी नई यात्रा की योजना बन सकती है।
वृश्चिक
दिन सकारात्मक रहेगा। मां के साथ किसी समस्या पर चर्चा से समाधान निकलेगा। धार्मिक कार्यक्रम में भागीदारी संभव है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में ध्यान दें, लापरवाही से हानि हो सकती है।
धनु
मौज-मस्ती भरा दिन रहेगा। संतान से प्रसन्नता मिलेगी, लेकिन दूसरों के झगड़ों से दूर रहें। वाहन सावधानी से चलाएं। नौकरी से संबंधित कोई यात्रा संभव है।
मकर
परिवार का साथ मिलेगा। कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन भाग्य साथ देगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें।
कुंभ
बुद्धिमत्ता से आप लोगों को प्रभावित करेंगे। एक के बाद एक शुभ समाचार मिल सकते हैं। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। जीवन में स्थायित्व लाने का प्रयास सफल रहेगा।
मीन
लाभकारी दिन है। मेहनत रंग लाएगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार से कोई उपहार मिल सकता है। दिल से लोगों की मदद करेंगे और कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम मिलेगा। जीवनसाथी संग समय बिताने का अवसर मिलेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे