सिर्फ मनी प्लांट ही नहीं यह पौधे भी लाते हैं घर में सुख-सौभाग्य

आजकल हर घर में एक चीज देखने को मिल रही है वह है गमलों में पौधों को लगाना। गमलों के साथ ही वे लोग जिनके स्वयं के स्वतंत्र मकान हैं, अपने यहाँ थोड़ी जमीन सिर्फ पेड़-पौधे लगाने के लिए खाली छोड़ते हैं जहाँ पर वे गमलों या फिर जमीन में पौधे लगाते हैं। कई लोग घर की छत पर गमलों में पौधे लगाते हैं। यह सभी पौधे वातावरण को शुद्ध करने का काम तो करते ही हैं, साथ ही यह घर-परिवार में सुख-समृद्धि भी लाते हैं। जीवन में खुशियां लाने के लिए कई लोग घर में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं जिसे धन के आगमन के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मनी प्लांट के अलावा भी कई पौधे हैं जिन्हें धन के साथ सुख-सौभाग्य के लिए भी जाना जाता है।

आज हम अपने  पाठकों को उन पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी आर्थिक परेशानियों को दूर करने में मदद कर सकते हैं। आइए डालते हैं एक नजर उन पेड़ पौधों पर...


अशोक वृक्ष
यह पेड़ बच्चों के लिए बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में अशोक का पेड़ होता है, वहां बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास बहुत अच्छा होता है।

हल्दी का पौधा
यह पौधा घर को नकारात्मक ऊर्जा से दूर रखता है। जिन लोगों के आंगन में हल्दी का पौधा होता है वे मानसिक और शारीरिक रूप से काफी मजबूत होते हैं।

अनार का पेड़
वास्तु के अनुसार, जिन घरों में अनार का पेड़ होता है, उस घर की आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत होती है। अनार का पौधा घर में लगाने से घर में समृद्धि आती है, समाज में मान सम्मान बढ़ता है।

नारियल का पेड़
वास्तु शास्त्र के अनुसार, नारियल का पेड़ भी अनार के पेड़ की भाँति मान-सम्मान को बढ़ाता है। साथ ही यह भी मान्यता है कि जिस घर में नारियल का पेड़ होता है उस घर के व्यक्तियों को उनके हर काम में सफलता प्राप्त होती है।

आंवला
हिंदू धर्म में आंवला के पौधे को शुद्ध माना जाता है। कहा जाता है कि घर में आंवला का पौधा रखने से व्यक्ति का स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है और इससे सकारात्मक ऊर्जा भी आती है।

गेंदा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में गेंदा का पौधा लगाने से आपका बृहस्पति मजबूत होता है, जो आपके वैवाहिक जीवन को और भी खुशहाल बनाने में मदद करता है।

कृष्ण कांता का पौधा
कृष्णकांता के फूलों को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। यह पौधा घर की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बनाता है। साथ ही इसकी महक घर को हमेशा महकाती रहती है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0