लक्ष्मी ही नहीं इस देवी की पूजा से भी नहीं रहती पैसों की कमी

मां तारा के बारे में सुना है? ये वही देवी हैं जो अपने भक्त की हर मुराद को पूरा करती हैं। मां तारा धन सम्बन्धी सभी समस्यों को दूर करती हैं, साथ ही वो मुक्ति को देने वाली भी हैं।


बौद्ध धर्म में मां तारा की अनेक प्रकार से उपासना की जाती है। एक मान्यता के अनुसार भगवान बुद्ध ने भी मां तारा की उपासना की और भगवान रामचंद्र जी के गुरु वशिष्ठ जी ने भी पूर्णता की प्राप्ति के लिए मां तारा की आराधना की थी। यह भी कहा जाता है कि भगवान शिव और महापण्डित रावण भी उनकी शरण में गए थे। ऐसी मान्यता प्रसिद्ध है कि ‘जिन्हें भगवान शिव भी न तारे उन्हें मां तारा तार देती हैं”।

मां तारा की साधना का मंत्र
ह्रीम स्त्रीम हुम फट ! इस मंत्र को किसी भी शुक्रवार से आरंभ करें, वस्त्र और आसन गुलाबी होना चाहिए। मंत्र जाप के लिए आप किसी भी माला का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर रुद्राक्ष की माला हो तो ज्यादा अच्छा है। इसकी साधना से आपके जीवन का हर संकट दूर कर देगी। धन की कमी से लेकर घर-परिवार की भी सभी समस्याओं का अंत हो जाएगा।
ये मणियां बदल सकती हैं इंसान की तकदीर

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0