घर की नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करता है मोरपंख, होती है उन्नति

घर में वास्तु दोष हो तो हर काम में रुकावट आती है। इसकी वजह से घर के सदस्यों की तरक्की भी रुक जाती है। घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। मोर पंख से जुड़े कुछ उपाय करने से घर का वास्तु दोष दूर होता है। नवग्रह दोष हों तो भी मोर पंख के ये उपाय करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हिंदू धर्म में ज्योतिषशास्त्र और वास्तुशास्त्र को काफी महत्व दिया गया है। जहां वास्तुशास्त्र आपको सही दिशाओं के बारे में जानकारी देता है वहीं ज्योतिषशास्त्र भविष्य की घटनाओं साथ-साथ जीवन से जुड़े हर पहलू की स्थिति परिस्थिती के बारे में बताता है।

इन दोनों ही शास्त्रों में शुभ चित्र, चिन्ह और चीजों के बारे में भी बताया गया है जिन्हें धारण करने या अपने पास रखने भर से आपको कई लाभ मिल सकते हैं। इन्हीं शुभ चीजों में शामिल है भगवान श्री कृष्ण का मोर पंख। जी हां, मोर पंख को हिंदू धर्म में भगवान श्री कृष्ण से जोड़ कर देखा जाता है। इसलिए इसे काफी शुभ माना गया है। वैसे घर में मोर पंख रखने से कई लाभ होते हैं। मगर, इसे सही दिशा और स्थान पर रखा जाए तो ही आपको ये लाभ मिलेंगे।
तो चलिए जानते हैं कि मोर पंख घर में रखने से आपको क्या-क्या लाभ मिलेंगे।

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है
पुराणों के अनुसार मोर पंख किसी भी स्थान को बुरी शक्तियों और प्रतिकूल चीजों के प्रभाव से बचाकर रखता है। नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मोर पंख बहुत प्रभावशाली माना जाता है।

घर की तरक्की होती है
मोर को धन की देवी लक्ष्मी और विद्या की देवी सरस्वती के साथ जोडक़र देखा जाता है. अगर घर के सदस्यों की तरक्की रुक गई है तो अपने घर में मोर पंख जरूर रखें। इसके शुभ प्रभाव से घर में धन का आगमन होने लगता है।

जीवनसाथी के साथ सुधरते हैं सम्बन्ध
वैवाहिक जीवन में तनाव हो तो अपने बेडरूम में मोर पंख रखें। माना जाता है कि इससे पति-पत्नी के बीच के रिश्ते सुधरते हैं और उनके बीच प्यार बढ़ता है। मोर पंख रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

कमजोर होता है शत्रु
शत्रुओं से परेशान हों तो मोर पंख पर हनुमान जी के मस्तक के सिंदूर से उस शत्रु का नाम मंगलवार या शनिवार रात्रि में लिखकर उसे घर के पूजा स्थल में रखें। सुबह उठकर इस मोर पंख को चलते पानी मे प्रवाहित कर आएं। इससे शत्रु कमजोर पड़ता है।

कुंडली में चंद्रमा की अशुभ दशा से मुक्ति
कुंडली में चंद्रमा की अशुभ दशा से मुक्ति पाने के लिए भी मोर पंख से जुड़े उपाय बहुत कारगर होते हैं। इसके लिए सोमवार को आठ मोर पंख लेकर आएं, पंख के नीचे सफेद रंग का धागा बांधें। इसके बाद एक थाली में पंखों के साथ आठ सुपारियां रखें। गंगाजल छिडक़ते हुए 21 बार ऊं सोमाय नम: जाग्रय स्थापय स्वाहा: मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है।

दूर होते हैं नवग्रह दोष
वास्तु के अनुसार मोर पंख को घर में रखने से घर के सारे दोष दूर हो जाते है। कुंडली में नवग्रह दोष हो तो मोर पंख घर की पूर्वी और उत्तर पश्चिम की दीवार पर लगाएं। इससे हर ग्रह के दोष शांत होते हैं।

घर के मुख्य द्वार पर लगाए मोर पंख
ग्रहों के अशुभ प्रभाव से परेशान हों तो मोर पंख पर 21 बार ग्रह का मंत्र बोलकर पानी का छींटें दें। अब इसे श्रेष्ठ स्थान पर स्थापित करें जहां से यह दिखाई दे। घर के मुख्य द्वार पर 3 मोर पंख लगाकर द्वारपालाय नम: जाग्रय स्थापयै स्वाहा मंत्र लिखें और नीचे गणेश जी की मूर्ति लगाएं। इससे घर के सदस्यों पर भगवान की कृपा बनी रहती है।

बन जाएगा बिगड़ा काम
भगवान कृष्ण का प्रिय मोर पंख सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। अगर आप किसी कार्य को बहुत समय से करने की कोशिश कर रहे हैं या आपने कोई कार्य अच्छे उद्देश्य से किया हो मगर उसमें आपको सफलता नहीं मिली हो तो आपको अपने पास मोर पंख रखना चाहिए। मोर पंख आपके सारे रुके हुए काम को पूरे कर देता है और आपको काम में सफलता भी मिलती है। इसके लिए आपको अपने बेडरूम में ईस्ट या साउथ ईस्ट दिशा में मोर पंख रखना चाहिए। इससे आपके सारे रुके काम पूरे होंगे और आपको अपार सफलता मिलेगी।

नहीं होगी पैसों की कमी
अगर आप आर्थिक समस्या से जूझ रही हैं तो आपको अपने ऑफिस या तिजोरी में साउथ-ईस्ट दिशा में मोर पंख रखना चाहिए। इससे आपको बहुत लाभ होगा। आपके पास कभी भी धन की कमी नहीं होगी और रूका धन भी आपको आसानी से प्राप्त होगा। इसके साथ ही आपको धन कमाने के नए साधनों का भी पता चलेगा।

शत्रु बन जाएंगे मित्र
मोर पंख बहुत ही प्रभावशाली होता है। इसमें से पॉजिटिव एर्नजी निकलती है और इसे अपने पास रखने से लोगों पर आपका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर आपका कोई शत्रु है तो आपको उसके नाम का एक मोर पंख सदैव अपने पास रखना चाहिए। इससे आपके और उसके मध्य के कटु संबंध सुधर जाएंगे।

वास्तु दोष होता है खत्म
अगर आपको अपने घर से वास्तु दोष खत्म करना है तो आपको अपने घर के मुख्य द्वार पर मोर पंख लगाना चाहिए। आपको घर के मुख्य द्वारा को हमेशा साफ रखना चाहिए और वहां गणेश जी की प्रतिमा के साथ मोर पंख भी रखना चाहिए। इससे आपके घर में भले वास्तु के हिसाब से चीजें न रखी हों मगर, ऐसा करने पर आपके घर से वास्तु दोष दूर हो जाएगा।

बच्चों का पढऩे में लगता है मन
अगर आपके घर में पढऩे वाले बच्चे हैं तो आपको उनके स्टडी रूम या पढ़ाई लिखाई का जहां सामान रखा है वहां पर मोर पंख जरूर रखना चाहिए। इससे बच्चों का पढऩे लिखने में मन लगता है। वह अपनी कक्षा में अव्वल रहते हैं और विषयों में उन्हें अच्छे अंक प्राप्त होते हैं। आप बच्चों की किताबों के बीच में भी रख सकती हैंइससे उनकी लिखावट भी प्रभावशाली होगी।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team