23 दिन वRी रहेंगे बुध, 26 फरवरी से इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार, वाणी और करियर का कारक माना जाता है। फरवरी के अंत में बुध की चाल में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पंचांग के अनुसार, बुध 26 फरवरी 2026 से वक्री अवस्था में प्रवेश करेंगे और लगभग 23 दिनों तक यानी 20 मार्च 2026 तक इसी स्थिति में रहेंगे। इस दौरान कुछ राशियों के लिए यह समय तरक्की और लाभ के नए रास्ते खोल सकता है। खासतौर पर तीन राशियों पर बुध की वक्री चाल का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए बुध का वक्री होना शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इस दौरान भाग्य का अच्छा साथ मिल सकता है और लंबे समय से अटके काम पूरे होने के योग बनेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को मुनाफा मिलने की संभावना है, वहीं नौकरीपेशा लोगों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में संतुलन और स्थिरता बनी रह सकती है। धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए बुध की वक्री चाल आर्थिक रूप से राहत देने वाली साबित हो सकती है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना बन रही है। कारोबार करने वालों के लिए यह समय विस्तार और लाभ का संकेत दे रहा है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक माहौल शांत रहेगा और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती नजर आ सकती है। कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए बुध का वक्री गोचर करियर और व्यवसाय से जुड़े मामलों में नए मौके लेकर आएगा। मेहनत और समझदारी से लिए गए फैसले आगे चलकर लाभ दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन उनका सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी और जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0