मौनी अमावस्या: स्नान और दान का है महत्त्व, राशियों पर एक नजर

पिछली 18 जनवरी से माघ माह शुरू हुआ है। धर्मग्रन्थों में इस माह का विशेष महत्त्व बताया गया है। माघ माह की अमावस्या को मौनी अमावस्या के रूप में जाना जाता है, इस दिन मौन रहते हुए स्नान और दान किया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन किया गाया दान अन्य दिनों की तुलना में हजारों गुणा फलदायी होता है। इस बार मौनी अमावस्या मंगलवार 1 फरवरी को है। माना जाता है कि मौनी अमावस्या पर किए गए उपाय ग्रहों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के साथ-साथ आपकी मनोकामाओं को पूरा करते हैं। आज हम आपको मौनी अमावस्या पर राशि अनुसार किए जाने वाले उपायों के बारे में बता रहे हैं जो ग्रह दोषों के प्रभाव को समाप्त करने में सहायक हो सकते हैं।

आइए डालते हैं एक नजर उन उपायों पर...

मेष राशि
मेष राशि के जातकों का स्वामी ग्रह मंगल है इसलिए मौनी अमावस्या के दिन मेष राशि के जातक तिल और गेहूं का दान करें। साथ ही इस राशि के जातक इस दिन किसी भैरव मंदिर में जाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में खुशियां आएंगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इसलिए इस राशि के जातक को जौ और चीनी का दान करना चाहिए। यदि मौनी अमावस्या के दिन वृषभ राशि के जातक इत्र इस्तेमाल करें तो उन्हें कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी गृह बुध हैं इसलिए इस दिन मिथुन राशि के जातकों को किसी भी महिला को हरे रंग का वस्त्र दान करना चाहिए। इस दिन अगर संभव हो तो किन्नरों का आशीर्वाद अवश्य लें।
कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है इसलिए इस दिन किसी जरूरत मंद को सफेद रंग के वस्त्र दान करें और साथ ही उन्हें सफेद रंग का खाद्य पदार्थ जैसे चावल, दूध या सफेद मिठाई भी दान करें। ऐसा करने से व्यक्ति को कामयाबी हासिल होती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं इसलिए अमावस्या के दिन छाता, जूता, गेहूं, धार्मिक पुस्तकें और धन का दान कर सकते हैं। यह दान किसी किन्नर को देंगे तो ज्यादा लाभ होगा, ऐसा करने से आपकी धन संबंधित समस्या भी दूर हो जाएगी। मौनी अमावस्या के दिन यदि सिंह राशि के जातक सूर्योदय के समय सूर्यदेव को जल चढ़ाएं तो मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के स्वामी ग्रह बुध है इसलिए कन्या राशि के जातको को पशुओं को हरा चार खिलाना चाहिए। साथ ही दालें, तिलकूट आदि का दान भी करना चाहिए। ऐसा करने से जातक के जीवन की सभी परेशानियाँ दूर हो जाती हैं, साथ ही धन की कमी नहीं रहती।
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं इसलिए तुला राशि के लोगों को मौनी अमावस्या के दिन आटा और वस्त्र का दान करना चाहिए। साथ ही कन्याओं को खीर खिलानी चाहिए। ऐसा करने से जातक के भौतिक सुखों में वृद्धि होने की संभावाना होती है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है और इसलिए मौनी अमावस्या के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को तांबे की वस्तुएँ दान करनी चाहिए। ऐसा करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और शत्रुओं का भी नाश होता है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। इसलिए मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर चने की दाल, गुड़, शहद आदि का दान किसी मंदिर में करें। साथ ही पीले चंदन और हल्दी का तिलक माथे पर लगाएं। अगर ऐसा किया जाए तो आपको हर सुख की प्राप्ति और प्रॉपर्टी संबंधी वाद-विवाद भी समाप्त होगा।
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि देव हैं इसलिए मौनी अमावस्या के दिन काले रंग की वस्तुओं का दान करें। ऐसा करने से आपकी धन संबंधित समस्या भी दूर हो जाएगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी ग्रह भी शनिदेव हैं और ऐसे में कुंभ राशि के जातकों को लोहे का सामान, तिल और सरसों के तेल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके व्यवसाय में आ रही सभी समस्याएँ दूर होंगी।
मीन राशि
मीन राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। ऐसे में मौनी अमावस्या के दिन मीन राशि के जातकों को पीला चंदन, चना और कंबल दान में देना चाहिए। ऐसा करने से मीन राशि के जातकों के जीवन में कभी भी आर्थिक समस्या नहीं आएगी और दाम्पत्य जीवन भी मधुर बना रहेगा।

आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0