7 मार्च का पंचाग - चैत्र कृष्ण चतुर्थी पर अमृतकाल और सर्वार्थ सिद्धि योग, देखें अशुभ समय

नई दिल्ली । सनातन धर्म में पंचांग का बहुत महत्व होता है। यह रोजाना के शुभ-अशुभ समय बताता है ताकि महत्वपूर्ण काम सही मुहूर्त में हो सके। 7 मार्च को चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन दो बहुत बड़े शुभ योग एक साथ आ रहे हैं अमृतकाल और सर्वार्थ सिद्धि योग। यह संयोग खास माना जाता है, क्योंकि सर्वार्थ सिद्धि योग में लगभग सभी प्रकार के काम सफल होते हैं और अमृतकाल में किए गए कार्यों का फल अमृत जैसा मिलता है। सर्वार्थ सिद्धि योग 7 मार्च की सुबह 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर अगले दिन, यानी 8 मार्च की सुबह 6 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। अमृतकाल सुबह 3 बजकर 53 मिनट से 5 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। यानी 7 मार्च दोपहर से लेकर पूरी रात और अगली सुबह तक यह शुभ समय उपलब्ध रहेगा। इस योग में नए काम शुरू करना, पूजा-पाठ, मंत्र जाप, दान-पुण्य, विवाह जैसे शुभ संस्कार या कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेना बहुत शुभ माना जाता है। खासकर यदि आप कोई नया व्यवसाय, शिक्षा या धार्मिक कार्य शुरू करना चाहते हैं तो यह समय बहुत अनुकूल है। शनिवार को सूर्योदय 6 बजकर 40 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 25 मिनट पर होगा। चित्रा नक्षत्र सुबह 11 बजकर 15 मिनट तक, फिर स्वाती शुरू होगा। वहीं, तिथि चतुर्थी रहेगी जो शाम 7 बजकर 17 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पंचमी शुरू। हालांकि, उदयातिथि के हिसाब से पूरे दिन चतुर्थी का मान होगा। शनिवार श्रीराम भक्त हनुमान, सूर्यपुत्र शनिदेव और माता दुर्गा को समर्पित है। इस दिन भगवान की भक्ति-भाव के साथ पूजन करने से शनि ग्रह शांत होते हैं। साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। शनिवार को शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 2 मिनट से 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। वहीं, अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 9 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 17 मिनट तक और गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 22 मिनट से 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। चतुर्थी तिथि पर अशुभ समय भी हैं, जिनका विचार महत्वपूर्ण है। इस दिन राहुकाल सुबह 9 बजकर 36 मिनट से 11 बजकर 4 मिनट तक यमगण्ड दोपहर 2 बजे से 3 बजकर 28 मिनट तक रहेगा और गुलिक काल सुबह 6 बजकर 40 मिनट से 8 बजकर 8 मिनट तक है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0