अमावस्या पर जलाएं इन जगहों पर दीपक, फिर देखें चमत्कार

तंत्र साधना में अमावस्या का बडा स्थान है। कहते हैं अमावस्या के दिन कुछ खास जगहों पर दीपक जलाए जाएं तो सोई हुई किस्मत भी संवर जाती है। आप भी आजमाकर देखें कुछ खास और चमत्कारी उपाय-


यूं तो हर महीने आती है लेकिन इसका सही उपयोग कुछ ही लोग कर पाते हैं। अमावस्या के दिन चंद्र देव दिखाई नहीं देते इसलिए इस दिन रात्रि पूरी अंधकारमय होती है। हमारी पुरानी परम्पराओं के अनुसार हमेशा अमावस्या के दिन रात्रि में घर के कुछ मुख्य स्थानों पे दीपक को प्रज्वलित करके रौशनी करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में स्थित नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती। इसलिए आज हम जानेंगे की किन स्थानों पर अमावस्या के दिन दीपक को प्रज्वलित करना चाहिए।
अमावस्या की रात सर्वप्रथम घर के मंदिर में दीपक को प्रज्वलित करें। ऐसा करने से घर में देवी-देवता निवास करते हैं और सुख-समृद्धि बढ़ती है।
प्रत्येक दिन तुलसी के पौधे के पास सूर्यास्त के बाद दीपक को प्रज्वलित करना चाहिए। मुख्य रूप से तब जब अमावस्या की रात हो। ऐसा करने से घर में देवी-देवता आकर्षित होते हैं। घर के मुख्य द्वार पे इस दिन दिए जलाएं।
शास्त्रों के अनुसार जब दीपक को मुख्य द्वार पर प्रज्वलित किया जाता है तब घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता तथा सकारात्मकता की बढ़ोत्तरी होती है।
यदि घर के समीप पीपल का पेड़ हो तो अमावस्या की दिन रात्रि के समय उसके पास दिये को जलना चाहिए। ऐसा करने से शनि के दोष दूर होते है।
मुख्यता लोग रात्रि के समय घर की छत पे नहीं जाते क्योंकि सामान्यतः छत पे अंधकार होता है। इसलिए घर की छत पे अमावस्या के दिन दीपक को प्रज्वलित करना चाहिए। इससे नकारात्मकता ख़त्म होती है। इन उपायों को यदि विश्वामस और आशा के साथ किया जाए तो अधूरे काम भी पूरे होने लगते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
रोटी के एक टुकडे से होगा जीवन में चमत्‍कार

वार्षिक राशिफल-2017: मेष: थोडे संघर्ष के साथ 2017 रहेगा जीवन का बेहतरीन वर्ष
 2017 और आपका भविष्य  

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0