जानें घर में कछुआ रखने के विशेष फायदे

हिन्दू सनातन धर्म के आधार पर कछुआ के रूप में भगवान विष्णु ने कच्छप अवतार लिया था जिसे कूर्म अवतार के नाम से भी जाना जाता है। भारत के पुराणों में भी कछुए का काफी जिक्र होता आया है। भगवान विष्णु का एक रूप कछुआ भी है। समुद्र मंथन के समय भगवान विष्णु ने कछुए का रूप धारण किया था। धार्मिक रूप में कछुआ सौभाग्यशाली माना जाता है। इसलिए कछुए की पूजा भी होती है। वास्तु शास्त्र में कछुए के कई गुण गिनाए गए हैं। जो आपको हर तरह से फायदा दे सकता है। कछुऐ का चित्र या कछुआ रखने से आपकी कई सारी परेशानियां ठीक हो जाती हैं। अत: रोजगार की जगह या अपने मकान में सुख-समृद्धि और खुशियां बढाने के लिए कछुआ रखना मंगलकारी होता है।

यदि हम फेंगशुई या फिर भारतीय धार्मिक शास्त्रों की माने तो घर या ऑफिस में कछुआ रखना अति शुभकारी माना गया है। घर में कछुआ रखने से घर में नकारात्मक उर्जा कम होती है और सकारात्मक उर्जा में बढोतरी होती है। इसके अलावा घर के परिवार के सदस्यों की उम्र में बढोतरी होती है, साथ ही साथ घर में सुख शांति बढती है। आईए जानते है घर में कछुआ रखना क्यों शुभ माना जाता है।

घर में कछुआ रखने के विशेष फायदे
कछुआ लम्बे समय तक जीवित रहने वाला एक शांत जीव है। आप कछुए की फोटो या फिर अष्टधातु से निर्मित कछुए को भी घर के मंदिर में रख सकते है। ध्यान रखे कछुआ पानी से भरे पीतल या अष्टधातु के पात्र में ही रहे। घर में कछुआ रखना शुभ माना जाता है, लेकिन ध्यान रखे की कछुए को कभी भी बेडरूम में ना रखे। इससे घर में उल्टा प्रभाव पड सकता है। इसे आप घर के उत्तर दिशा की तरफ रखे। घर के सदस्यों की उम्र में बढोतरी होती है क्योकि कछुआ भी लम्बी उम्र का जीव जंतु है। कछुआ शांत प्राणी है इसलिए घर में शांति बनी हुई रहती है। घर में कछुआ रखने से घर पर किसी भी तरह की काली नजर नही लगती। कछुआ रखने से बीमारियां उस घर में नही आती है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0