पैसे को अपनी ओर खींचता है “क्रासुला” का पेड

महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए फेंग शुई में एक बेहद शॉर्टकट तरीका बताया गया है। इसके अनुसार एक खास पेड लगाने भर से महालक्ष्मीं की कृपा बरसने लगती है।


चीनी ज्योतिष फेंग शुई में एक ऐसा पौधा है जिसे केवल घर में रख देने मात्र से यह धन को अपनी ओर खींचता है। इस पौधे को “क्रासुला” कहते हैं। यह एक फैलावदार पौधा है, जिसकी पत्तियां चौड़ी होती हैं लेकिन हाथ लगाने से मखमली एहसास होता है।
सबसे अच्छी बात यह है कि यह पौधा अधिक देखभाल भी नहीं मांगता। अगर आप 2-3 दिन बाद भी इसे पानी दें, तब भी यह सूखेगा नहीं। यह पौधा घर के भीतर छांव में भी पनप सकता है। क्रासुला का पौधा अधिक जगह भी नहीं लेता।
आप इसे छोटे-से गमले में भी लगा सकते हैं। अब यदि बात करें तो इस पौधे के इस्तेमाल से धन प्राप्ति की, तो फेंग शुई की राय मंइ यह पौधा अच्छी-ऊर्जा की तरह धन को भी घर की ओर खींचता है।
इस पौधे को घर के प्रवेश द्वार के पास ही लगाएं। जहां से प्रवेश द्वार खुलता है उसके दाहिनी ओर इसे रखें। कुछ ही दिनों में यह पौधा अपना असर दिखाना शुरू कर देगा। इसके होने से परिवार के लोगों में मानसिक एवं आत्मिक शांति आएगी। हर काम में कम लगेगा और हर कार्य में तरक्की हासिल होगी।
व्यक्ति में साहस,मंगल की स्थिति पर निर्भर

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0