जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 मई

लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को शुरुआत में कुछ मानसिक तनाव तथा धन से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। हफ्ते के मध्य से स्थितियां आपके पक्ष में बनेंगी। कामकाज को लेकर इस हफ्ते स्थिति सामान्य रूप से चलती रहेगी। कार्यस्थल पर किसी के साथ बहसबाजी में न उलझें। भाई का सहयोग इस हफ्ते आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता सकारात्मक बना रहेगा। हफ्ते का अंतिम भाग धन लाभ दे सकता है।

वृषभ लग्नराशि :
इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों के धन में वृद्धि के योग रहेंगे। सेहत को लेकर हफ्ते का शुरुआती भाग कुछ नरम बना रह सकता है। कामकाज को लेकर इस हफ्ते तनाव से बचे उचित रहेगा। इस हफ्ते घर में लोगों का आगमन प्रसन्नत्ता देगा। नौकरी से जुड़े जातकों को अधिकारी वर्ग द्वारा अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते हैं। संतान के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई लाभ आपको मिल सकता है।

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को शुरुआती दिनों में सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इस हफ्ते आपका धन अधिक खर्च हो सकता है। कामकाज को लेकर भागदौड़ रहेगी, किंतु आपको लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग आपको मिलता नजर आ रहा है। दाम्पत्य जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। धन का लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा।

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को धन को लेकर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस हफ्ते आप जहां से लाभ की उम्मीद कर रहे थे, वहां कुछ अवरोध उत्पन्न हो सकते हैं। यह हफ्ता आपके लिए भाग-दौड़ वाला बना रह सकता है। इस हफ्ते आपकी यात्रा का योग बन सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेमभाव बनाए रखें। हफ्ते के अंतिम भाग में धन लाभ हो सकता है। छात्रों को अपनी मेहनत का उचित लाभ मिलेगा।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ कुछ समस्या हो सकती है। अधिकारी वर्ग का सहयोग आपको लाभ दे सकता है। आपका पारिवारिक जीवन इस हफ्ते अच्छा बना रहेगा। माता से स्नेह मिलेगा। धन संबंधी मामलों के लिहाज से हफ्ता आपको लाभ देने वाला रहेगा। छात्रों के लिए भी हफ्ता अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। यात्रा का योग रहेगा। सेहत का ध्यान रखें, शारीरिक थकावट हो सकती है।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को शुरुआत में कोई तनाव परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको लाभ देगा। कार्यक्षेत्र में रुके हुए कार्य इस हफ्ते गति पकड़ेंगे। धन लाभ को लेकर यह हफ्ता आपको अचानक सफलता दे सकता है। संतान को लेकर कोई समस्या हो सकती है। छात्र वर्ग इस हफ्ते अधिक मेहनत करेंगे। इस हफ्ते अचानक किसी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को शुरुआती भाग में शारीरिक समस्या तथा खर्च से जूझना पड़ सकता है। हफ्ते के मध्य भाग से भाग्य का सहयोग आपको सफलता दिलाने वाला रहेगा। नौकरी से संबंधित कोई शुभ समाचार इस हफ्ते आपको मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं तथा खर्च भी होगा। हफ्ते का अंतिम भाग आपकी धन संबंधी समस्या कम कर सकता है।

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को अपने व्यापार तथा वैवाहिक जीवन में कुछ समस्या देखने को मिल सकती है। इस हफ्ते व्यापार से संबंधित जरूरी निर्णय लेने से बचें। हफ्ते के मध्य में सेहत संबंधी दिक्कतें आपको परेशान कर सकती हैं। नौकरी से जुड़े लोगों के लिए यह हफ्ता अच्छे फल देने वाला रहेगा। अधिकारी वर्ग के साथ आपके संबंध आपको लाभ दे सकते हैं। अपने क्रोध तथा खर्च पर नियंत्रण रखें।

धनु लग्नराशि : यह सप्ताह धनु राशि के जातकों का मन कुछ खिन्न-सा बना रह सकता है। माता-पिता की सेहत को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य सुचारु रूप से चलते रहेंगे। इस हफ्ते आपके व्यापार में वृद्धि के योग रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को यह हफ्ता सफलता दे सकता है। यात्रा का योग बनेगा। इस हफ्ते धन का खर्च आपको परेशान कर सकता है। सेहत का ध्यान रखें तथा अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी।

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को धन संबंधी चिंता सता सकती है। कामकाज को लेकर इस हफ्ते स्थिति सामान्य बनी रहेगी। व्यापार से संबंधित कोई समाचार इस हफ्ते आपको प्रसन्नता दे सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल इस हफ्ते अच्छा बना रहेगा। छात्र वर्ग को इस हफ्ते अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सेहत को लेकर इस हफ्ते छोटी-मोटी समस्याएं बनी रह सकती हैं। धन का खर्च सोच-समझ कर करें।

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को शुरुआत में कामकाज को लेकर कुछ दिक्कतें बनी रह सकती हैं। कामकाज को लेकर किसी के साथ बहसबाजी में न उलझें। हफ्ते के मध्य भाग में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। इस हफ्ते आपको कोई उपहार मिल सकता है। आपका वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा, जीवनसाथी के क्रोध में वृद्धि संभव है। छात्र वर्ग को लाभ के योग रहेंगे। यात्रा हो सकती है। भाई-बहनों से मुलाकात हो सकती है।

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को व्यापार में लाभ तथा उन्नति मिलने के योग रहेंगे। इस हफ्ते आलस्य तथा अहंकार के चलते आपको कोई हानि मिल सकती है। इस हफ्ते भाई तथा मित्र के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखें। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बन सकते हैं। धन को लेकर किसी प्रकार का वार्तालाप आपको लाभ दे सकता है। आपको लाभ के नए मार्ग मिल सकते हैं। अपनी तथा माता की सेहत का ध्यान रखें तथा गलत खानपान से बचें।



--आईएएनएस

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team