जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 अगस्त

इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी, यह जानने के लिए प्रस्तुत है, आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल। जानिए, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि :
इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चिंता परेशान कर सकती है। इस हफ्ते आपकी वाणी व्यवहार के कारण आपको कुछ दिक्कतें मिल सकती हैं, इसलिए दैनिक वार्तालाप में अपनी वाणी का ध्यान रखें। हफ्ते का मध्य भाग कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अच्छे लाभ दे सकता है। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता सफलता देने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेमभाव बना रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। सेहत का ध्यान रखें, सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को सेहत और दाम्पत्य जीवन को लेकर कुछ तनाव बना रह सकता है। कामकाज को लेकर हफ्ता आपके पक्ष में बना रहेगा। इस हफ्ते धन का लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। इस हफ्ते पारिवारिक सदस्यों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। आलस्य से बचें तथा भाई, मित्र के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें। सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे। दान-धर्म पर खर्च संभव है।

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातक शुरुआत में अपने खर्च को लेकर परेशान हो सकते हैं। इस हफ्ते कामकाज को लेकर भागदौड़ अधिक बनी रह सकती है। नौकरी और व्यापार को लेकर स्तिथि सामान्य बनी रहेगी। हफ्ते का मध्य भाग आपको कुछ अच्छे तथा शुभ परिणाम है। आर्थिक लाभ के लिए चल रहे प्रयास सफल हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा तथा संतान के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। सेहत का ध्यान रखे तथा व्यर्थ के तनाव से बचें।

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को धन संबंधी मामलों में कुछ अवरोध मिल सकते हैं। नौकरी-पेशा वर्ग के जातकों को इस हफ्ते अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। व्यापारिक वर्ग को इस हफ्ते थोड़ा परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है। संतान तथा जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। इस हफ्ते यात्रा के योग बन सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें, गलत खान-पान दिक्कत दे सकता है। छात्र वर्ग का मन इस हफ्ते पढ़ाई से भटक सकता है।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को शुरुआत में नौकरी में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज को लेकर लोगों का सहयोग आपको कम प्राप्त होगा। धन के लिहाज से यह हफ्ता आपको लाभ दे सकता है। सेहत का ध्यान रखें। इस हफ्ते आप अपनी सुख-सुविधाओं के ऊपर धन खर्च कर सकते हैं। व्यापार से लाभ मिलेगा और व्यापारिक यात्रा के योग रहेंगे। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को आलस्य के कारण कुछ समस्या मिल सकती है। कामकाज के लिहाज से हफ्ता सामान्य बना रहेगा। नौकरी वर्ग के जातकों के इस हफ्ते पदलाभ तथा आय में वृद्धि के योग बन सकते हैं। संतान के साथ कुछ मतभेद संभव है। छात्र वर्ग को इस हफ्ते अपने कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। हफ्ते का अंतिम भाग आपको अचानक धन का लाभ दे सकता है। किसी यात्रा का योग भी बनेगा।

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को शुरुआत में सेहत तथा धन से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। इस हफ्ते पारिवारिक मामलों में संभलकर रहें। इस हफ्ते आपको कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ तालमेल बनाकर चलें। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता सामान्य बना रहेगा। धर्म के प्रति आपका रुझान अधिक बना रहेगा। इस हफ्ते कुछ खर्च संभव है।

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को व्यापार में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। नौकरी वर्ग के लिए हफ्ता सामान्य फल देने वाला बना रहेगा। इस हफ्ते प्रेम प्रसंग तथा दाम्पत्य जीवन में अहं से दूर रहें, उचित रहेगा। इस हफ्ते अपनी सुख-सुविधाओं के ऊपर धन का खर्च संभव है। इस हफ्ते भाग्य का सहयोग अचानक से धन का लाभ करा सकता है। सेहत का ध्यान रखें, आलस्य और सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र से संबंधित कार्यो को लेकर दौड़भाग बनी रह सकती है। इस हफ्ते पारिवारिक मामलों में अपनी राय देने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग आपको अच्छा मिलेगा। व्यापार से संबंधित कुछ अच्छे लाभ आपको मिल सकते हैं। इस हफ्ते धन का व्यय अधिक बना रह सकता है। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता लाभ देने वाला रहेगा। सेहत का ध्यान रखें, मौसमी बीमारी परेशान कर सकती हैं। आपको भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को धन लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। छात्र वर्ग को शिक्षा से संबंधित कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आप अधिक परिश्रम करेंगे। इस हफ्ते व्यापारिक साझेदारों से वैचारिक मतभेद रह सकते हैं, इसलिए मन को शांत रखने का प्रयास करें, उत्तम रहेगा। इस हफ्ते आपके रुके हुए कार्यो को गति मिल सकती है। परिजनों का सहयोग आपको लाभ देगा।

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों की कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। नौकरी-पेशा वर्ग के जातकों को इस हफ्ते सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलना लाभकारी रहेगा। आय के लिहाज से यह हफ्ता आपके पक्ष में बना रहेगा। इस हफ्ते व्यापारी वर्ग के लोग कुछ नए कार्यो में दिमाग लगा सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को व्यापार से अच्छे लाभ मिल सकते हैं। इस हफ्ते कामकाज को लेकर आपकी यात्रा हो सकती है। इस हफ्ते आपमें आलस्य बना रह सकता है और आपके आत्मविश्वास में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें, पेट की समस्या परेशान कर सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। जीवनसाथी से लाभ मिल सकता है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team