जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 जुलाई

आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी जानिए कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। आप पुरानी समस्याओं में राहत महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह हफ्ता अच्छे लाभ देने वाला साबित हो सकता है। किसी पारिवारिक सदस्य के साथ मनमुटाव संभव है। सेहत को लेकर आंख और मुख के रोग परेशान कर सकते हैं। जीवनसाथी से लाभ मिलेगा। अविवाहित लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। धन लाभ होगा।

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृष राशि के जातकों को अपने क्रोध पर संयम रखना लाभ दिला सकता है। आपको कार्यक्षेत्र से संबंधित अच्छे लाभ तथा प्रस्ताव मिल सकते हैं। इस हफ्ते कार्यो को लेकर भागदौड़ बनी रह सकती है। दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानी बनी रह सकती है। सेहत का ध्यान रखें तथा वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें। आपको संतान से लाभ तथा सहयोग मिलेगा।

मिथुन लग्नराशि : मिथुन राशि के जातकों को इस हफ्ते सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आपकी कटु वाणी आपके पारिवारिक रिश्तों में दरार उत्पन्न कर सकती है। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग आपको कम मिलेगा। अधिकारी वर्ग के साथ बहसबाजी में न उलझें। इस राशि से संबंधित कुछ जातकों को विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। धन लाभ की प्राप्ति के योग बने रहेंगे।

कर्क लग्नराशि : कर्क राशि के जातकों को व्यापारिक क्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। नौकरी-पेशा वर्ग के लिए समय ठीक-ठाक बना रहेगा। इस हफ्ते आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। अचानक यात्रा का योग बन सकता है। इस हफ्ते धन आगमन के लिए परिश्रम बना रहेगा, इसलिए धन का व्यय सोच-समझ कर करें। आपका पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा, पर जीवनसाथी को लेकर कोई परेशानी हो सकती है। इस हफ्ते आलस्य तथा क्रोध से अपने आप को दूर रखें।

सिंह लग्नराशि :
यह सप्ताह सिंह राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में किसी तरह की समस्या आ सकती है। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग के साथ तालमेल बनाकर रखना लाभ दे सकता है। हफ्ते के मध्य भाग में आपको उपहार या धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते आप धन का निवेश कर सकते हैं। संतान के साथ मधुरता बढ़ेगी। अपने आपको नकारात्मकता से दूर रखें।

कन्या लग्नराशि : कन्या राशि के जातकों को इस हफ्ते शुरुआत में किसी प्रकार का तनाव परेशान कर सकता है। नौकरी-पेशा वर्ग के लिए यह हफ्ता सामान्य फल देने वाला रहेगा। व्यापारिक वर्ग को इस हफ्ते अपने कार्यो को लेकर अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है। परिवार में आपको किसी बुजुर्ग का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ दिक्कतें रहेंगी। सेहत तथा अपने खर्च पर ध्यान रखें।

तुला लग्नराशि : तुला राशि के जातकों को इस हफ्ते धन लाभ के नए मार्ग मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारी तथा सहकर्मी वर्ग के साथ सामंजस्य बनाकर चलें। इस हफ्ते यात्रा का योग बना रहेगा तथा ये यात्राएं लाभ देने वाली रहेगी। इस हफ्ते आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता सफलता देने वाला रहेगा। प्रेमी वर्ग के जातकों को इस हफ्ते शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। क्रोध में आकर कोई निर्णय न लें। शारीरिक थकावट हो सकती है।

वृश्चिक लग्नराशि : इस राशि के जातकों को नौकरी के संदर्भ में शुभ समाचार मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग तथा सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के रुके तथा अटके हुए कार्य इस हफ्ते पूर्ण हो सकते हैं। सेहत को लेकर कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। इस हफ्ते अपनी आय तथा व्यय के मध्य सामंजस्य बनाकर चलें। अचानक किसी यात्रा का आयोजन हो सकता है।

धनु लग्नराशि : इस राशि के जातकों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। नौकरी कर रहे जातकों के लिए यह हफ्ता अच्छे फल देने वाला रहेगा। व्यापारी वर्ग को अधिक परिश्रम के उपरांत सफलता मिलेगी। इस हफ्ते जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। इस हफ्ते क्रोध तथा आलस्य के चलते हानि मिल सकती है, अत: सचेत रहें। सेहत का ध्यान रखें।

मकर लग्नराशि : मकर राशि के जातकों को शुरुआत में सेहत संबंधी कोई समस्या परेशान कर सकती है। इस हफ्ते वाणी पर संयम रखना आपको परेशानी से बचा सकता है। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो इस का ध्यान रखें। इस हफ्ते भाग्य का सहयोग आपको दैनिक कार्यो में सफलता दिलाएगा। संतान तथा जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा। कामकाज के संदर्भ धर्व में इस हफ्ते आपको कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। धन का लाभ भी मिलेगा।

कुंभ लग्नराशि : इस राशि के जातक अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी भी प्रकार के वाद विवाद में न पड़ें। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। नौकरी कर रहे जातकों को उच्च पदस्थ लोगों से कुछ दिक्कतें मिल सकती हैं। इस हफ्ते आपके मन में अजीब सी उलझनें बनी रह सकती हैं। हालांकि आपका भाग्य काफी हद तक आपकी मदद करेगा। अचानक छोटा धन का लाभ आपको मिल सकता है।

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को आलस्य तथा क्रोध की अधिकता परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र के लिहाज से यह हफ्ता सामान्य फल देने वाला रहेगा। इस हफ्ते व्यर्थ की भागदौड़ तथा खर्च आपको दिक्कत दे सकता है। पहले का कोई किया निवेश इस हफ्ते आपको लाभ दे सकता है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा तथा प्रेमी-प्रेमिका के बीच स्थितियां अच्छी होंगी।

आईएएनएस



Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0