जानिये दुर्गाष्टमी के दिन कैसा रहेगा आज का राशिफल

आज 29 मार्च 2023 चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन है। नवरात्रि के आठवें दिन माता महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। अष्टमी तिथि का समापन आज 29 मार्च, बुधवार को रात्रि 09 बजकर 07 मिनट पर हो जाएगा और इसी समय से नवमीं तिथि प्रारंभ हो जाएगी।

मेष

धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। नए कारोबार की शुरूआत होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल की सम्भावना है।

वृष
परिजनों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, सोच समझ कर कदम उठाएँ।

मिथुन
बहुप्रतीक्षित कार्य के सम्पन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक और पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मोर्चे पर सुदृढ़ होंगे। नए कारोबार में लाभ मिलेगा। संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे।

कर्क
स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन प्रियजन पीड़ा मिल सकती है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। यात्रा संभव। दूसरों के मामले में दखल देने के स्थान पर अपने काम में ध्यान दें।

सिंह
रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों की मदद मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।

कन्या
सनातन धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। दूसरे से सहयेाग लेने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। घरवालों की उपेक्षा मन को व्यथित करेगी।

तुला
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रोग या विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। सामाजिक गतिविधियों में धन खर्च होगा। सिर दर्द की शिकायत रह सकती है। घर में बदलाव सम्बन्धी योजना बनेगी।

वृश्चिक
किसी तरह का जोखिम न उठाएं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। बुजुर्गों की मदद से आत्मसंतुष्टि मिलेगी। परिवार में वाद विवाद से बचें। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी।

धनु
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। मनोरंजन पर खर्च बढ़ेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। भावनाओं में कुछ निर्णय गलत भी हो सकते हैं, इससे आर्थिक नुकसान होगा। लेन-देन को लेकर रिश्तेदारों से नाराजगी होगी।

मकर
जहाँ तक हो सके रिश्तेदारों से किसी प्रकार का नकद लेनदेन न करें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। पत्नी और बेटी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आने वाला समय कुछ मुश्किलों भरा है। आयात-निर्यात के कारोबार में वृद्धि होगी।

कुंभ
विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आपके विनम्र व्यवहार से परिस्थितियाँ पक्ष में बनती जाएंगी। दूसरों के दबाव में आकर निर्णय न लें।

मीन
व्यावसायिक योजना सफल होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई और करियर को लेकर चिंता रहेगी।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team