फेंगशुई की इन वस्तुओं को घर में रखने से आती है खुशहाली और सुख शांति

वास्तु की तरह फेंगशुई शास्त्र को भी वर्तमान समय में बहुत अहमियत दी जाने लगी है। कहा जाता है कि फेंगशुई शास्त्र में जीवन की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के साथ सुख-समृद्धि और तरक्की के लिए कई उपाय बताए गए हैं। फेंगशुई की चीजों को घर में सही दिशा और जगह पर रखकर शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आज हम अपने पाठकों को फेंगशुई की कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्हें घर में रखने से खुशहाली और सुख शांति आती है।

फेंगशुई सिक्का
फेंगशुई के अनुसार चीनी सिक्के सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक होते हैं। इसीलिए इन सिक्कों को घर के प्रवेश द्वार पर लटकाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे घर की दरिद्रता दूर हो जाती है और घर में धन का आगमन होता है। कैरियर में सफलता प्राप्त करने के लिए फेंगशुई के सिक्के को त्रिकोण में बांधकर अपने पास रखें । 10 सिक्कों का गुच्छा बना कर भी अपने कार्यक्षेत्र में बैठने वाली मेज की दराज में रखने पर लाभ प्राप्त होता है।

कछुआ
फेंगशुई में वास्तु दोष को दूर करने में धातु का कछुआ बहुत काम आता है। घर पर कछुआ रखने से तमाम तरह की बीमारियों और छिपे हुए दुश्मनों पर जीत मिलती है। धन में बढ़ोतरी के लिए धातु से निर्मित कछुआ लेकर उसे पानी भरे जार में उत्तर दिशा में रख दें।

फेंगशुई घंटी
फेंगशुई मान्यता के अनुसार घर पर लटकती हुई घंटी का विशेष महत्व होता है। घर में खुशनुमा वातावरण बनाने के लिए आप अपने घर में मुख्य द्वार या खिड़की के पास बेल्स या घंटी को टांग दें। इससे जो मधुर आवाज पैदा होती है उससे घर का माहौल हमेशा सकारात्मक बना रहता है साथ ही नकरात्मक ऊर्जा दूर होती है।

डॉल्फिन मछली
वास्तु और फेंगशुई में डॉल्फिन मछली को धन, खुशहाली और सुख-शांति का प्रतीक माना गया है। इसे आप अपने घर के नार्थ-ईस्ट में ड्राइंग रूम या लिविंगरूम में रख सकते हैं। डॉल्फिन मछलियों का जोड़ा लाकर घर में रखने से घर में रहने वाले लोगों के मन मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नौकरी और व्यापार में तरक्की के लिए डॉल्फिन मछलियों का जोड़ा रखना बहुत शुभ माना गया है

 ड्रैगन मछली
फेंगशुई में ड्रैगन मछली को बहुत महत्व दिया जाता है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि सुनहरी ड्रैगन मछली घर की आर्थिक संपन्नता को बढ़ाने में मदद करती है। अगर सुनहरी मछली को घर के पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लाकर रखा जाए तो इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।

फेंगशुई बतख

फेंगशुई के अनुसार मैंडरिन बत्तख पार्टनर के साथ प्रेम और रिश्तों में मधुर संबंध बनाने में मदद करती है। इतना ही नहीं, सिंगल लोगों को जीवनसाथी मिलने के लिए भी बत्तख रखने की सलाह दी जाती है। लव मैरिज के लिए ये बत्तख का जोड़ा ले आएं और इनके गले में लाल रंग का धागा या रिबन बांध लें। फेंगशुई के अनुसार बेडरूम के दक्षिण-पश्चिम में इसे रखना चाहिए।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0