कचरा पात्र को इस दिशा में रखने से प़डता है घर के सदस्यों पर नकारात्मक प्रभाव

घर का हर कोना आज वास्तु शास्त्र के अनुसार बनाया और सजाया जाता है। कौन सी चीज कहाँ पर रखनी है इसके लिए भी वास्तु शास्त्र का सहारा लिया जाता है। वास्तु के मुताबिक किसी दिशा में क्या चीज रखी है इसका भी बहुत असर पड़ता है। वास्तु में हर चीज की एक निश्चित दिशा तय की गई है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर एक चीज में ऊर्जा होती है। वास्तु के इन नियमों का पालन ना करने पर घर के सदस्यों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

घर में किसी सामान को सही दिशा में ना रखने के विपरीत परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। घर की ऐसी ही एक वस्तु है डस्टबिन जिसे हम कचरा पात्र कहते हैं। वास्तु शास्त्र इस को रखने के बारे में जानकारी देता है। वास्तु के अनुसार अगर घर में रखा हुआ कूड़ादान सही स्थान पर नहीं है तो परिवार के सदस्यों पर इसका नकारात्मक असर पड़ता है। घर के सदस्यों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

आइए डालते हैं एक नजर वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के डस्टबिन को कहाँ पर रखा जाना चाहिए...

उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए डस्टबिन
वास्तु के मुताबिक डस्टबिन कभी भी उत्तर-पूर्व की दिशा में ना रखें। उत्तर-पूर्व की दिशा देवताओं की दिशा मानी गई है। इस दिशा में कूड़ादान रखने से घर के सदस्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसकी वजह से घर में वास्तु दोष भी हो सकता है। इसके प्रभाव से घर के सदस्यों का मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसके अलावा पूर्व, दक्षिण-पूर्व और उत्तर की दिशा में भी डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। इससे घर वालों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

डस्टबिन रखने की सही दिशा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक डस्टबिन हमेशा घर के अंदर ही होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर रखना ही शुभ होता है। ये दिशाएं कूड़ा विसर्जन के लिए उचित मानी गई हैं। वास्तु में इन दिशाओं में डस्टबिन रखना अच्छा बताया गया है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम की दिशा में भी डस्टबिन को रखा जा सकता है। इन दिशाओं में डस्टबिन रखने से वास्तु दोष नहीं लगता है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0