क्या आपकी कुंडली में भी है कालसर्प दोष, महादेव करेंगे निवारण करें ये उपाय

ज्योतिष शास्त्र में कालसर्प दोष को बेहद हानिकारक योग माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में यह दोष पाया जाता है उन्हें अपने जीवन में सफलता पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। जिन व्यक्तियों के जीवन में कालसर्प दोष होता है वह मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान रहते हैं। इसलिए कालसर्प दोष की पूजा पूरे विधि विधान से की जानी चाहिए।

कालसर्प दोष निवारण
अगर आप भी कालसर्प दोष से बिल्कुल परेशान है तो आप अपनी क्षमता के अनुसार चांदी या तांबे के नाग नागिन को जोड़े को किसी मंदिर या फिर जल में परवाह कर सकते हैं, इस तरह से आपको इस दोष से मुक्ति मिल जाती है। इसके अलावा जीवन में समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

इस दिन आपको सुबह-सुबह स्नान करना चाहिए और पानी में काले तिल जरूर मिला लें। इसके बाद विधि के अनुसार, शिव पूजन करें और नाग नागिन के जोड़े को भगवान शिव को चढ़ा दीजिए। इस तरह से भगवान शिव से अपने दोष निवारण के लिए भावपूर्ण प्रार्थना कीजिए।

जिस व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष है उसे अपने घर के मंदिर में रोजाना शिवलिंग पर जलाभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा प्रदोष तिथि के दिन रुद्राभिषेक करें।

अगर आपकी कुंडली में भी कालसर्प दोष है तो आपको रोजाना अपने कुल देवता की पूजा करना चाहिए, इसके अलावा रोजाना 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कालसर्प दोष निवारण मंत्र

ॐ नागदेवताय नम:

ॐ नवकुलाय विद्यमहे विषदंताय धीमहि तन्नो सर्प: प्रचोदयात्।

ॐ क्रौं नमो अस्तु सर्पेभ्यो कालसर्प शांति कुरु कुरु स्वाहा || सर्प मंत्र ||

ॐ नमोस्तु सर्पेभ्यो ये के च पृथिवीमनु ये अन्तरिक्षे ये दिवि तेभ्यः सर्पेभ्यो नम:

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0