कर्ज के चंगुल से नहीं निकल पा रहे बाहर तो अपनाएं ये टिप्स मिलेगा छुटकारा

वास्तु शास्त्र में कई नियम बताए गए हैं जिस व्यक्ति अपने जीवन में दुखों से मुक्ति पा सकता है। कई बार ऐसा होता है कि हमारे सामने मजबूरियां आ जाती है जिसकी वजह से हमें कर्ज लेना पड़ता है। कई लोगों की यह शिकायत भी रहती है की कर्ज तो ले लेते हैं, लेकिन उसे चुका नहीं पाते। आज इस आर्टिकल में हम आपको वास्तु के नियम के अनुसार कंस के बोझ से किस तरह से बचा जाए इसके बारे में बताएंगे। जब भी आप अपना कर्ज चुकाएं इसकी किस्त के लिए मंगलवार का दिन चुनें, यदि इस दिन आप किसी का बकाया पैसा वापस करते है तो कर्ज से जल्द ही मुक्ति मिल जाती है।

वाशरूम बढ़ाता है कर्ज का बोझ

यदि आपके घर के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में वॉशरूम बना हुआ है, तो इस तरह से व्यक्ति हमेशा कर्ज में डूबा रहता है इसलिए घर की इस दिशा में वॉशरूम कभी न बनवाएं। अगर आप अपने ऑफिस में उत्तर पूर्व दिशा में कांच लगवा रहे हैं तो इसे अच्छा माना जाता है कर्ज से भी मुक्ति मिलती है, लेकिन यह बात ध्यान रखना चाहिए की कांच का फ्रेम लाल और सिंदूरी रंग का होना चाहिए। इसके अलावा यदि कांच जितना हल्का और बड़े आकार का होगा उतना ही लाभ प्राप्त होगा।

सीढ़ियों की दिशा

वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार कर्ज से मुक्ति पाने के लिए सीढ़ियों की दिशा भी मान्य रखती है। आप जब भी अपने घर का निर्माण करें तो इस बात पर विशेष ध्यान दें उत्तर दिशा में आपके घर की सीढ़ियां होनी चाहिए।

पानी और दुकान

घर का निर्माण करते समय पानी की व्यवस्था तो हर कोई करता है लेकिन ध्यान रहे की आप उचित दिशा में पानी और कारोबार के लिए दुकान सही दिशा में होनी चाहिए। यदि आपके घर या दुकान की सीढ़ियां पश्चिम दिशा की तरफ बनी हुई है तो पूरे परिवार पर कर्ज बढ़ जाता है। इसलिए घर की सीढ़ियां पश्चिम दिशा की तरफ रहनी चाहिए।


Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0