पति-पत्नी के बीच कम हो गया है प्यार, तो घर पर रखिए चांदी का मोर

रिश्ते में हमेशा मिठास बनाए रखना बहुत मुश्किल होता है खासकर रिलेशनशिप में यह एक ऐसा रिश्ता है अगर इसमें पॉजिटिविटी ना हो तो दरार आने लगती है। वही आज हम वास्तु के नियम अनुसार, बता रहे हैं कि घर में रखी चीज सुख-समृद्धि का संकेत देती है। अगर आपके घर में सही दिशा में चीज नहीं रखी गई है, तो व्यक्ति का नुकसान होता है यह केवल शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि पारिवारिक संबंध को भी प्रभावित करता है। वहीं, इसके विपरीत कुछ ऐसी चीज भी है जिन्हें घर में रखने पर शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार यदि आप चांदी का मोर घर में रखते हैं, तो इस शुभ माना जाता है यह देवी देवताओं को प्रिय होता है।

दंपति जीवन खुशहाल
दांपत्य जीवन की कड़वाहट को दूर करने के लिए आप अपने घर में चांदी का मोर रख लीजिए। वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार, यह पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार और शांति बनाता है।

नेगेटिविटी दूर
यदि आपके घर में किसी तरह की नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर रही है, तो चांदी का मोर रखने से नेगेटिविटी हमेशा दूर रहेगी। इस तरह से आपके घर में सुख-समृद्धि का संचार हमेशा होता रहेगा। इतना ही नहीं व्यक्ति को हर एक कार्य में सफलता मिलेगी।

पूजा घर में रखें
हर घर में पूजा घर तो जरूर बनाया जाता है आप इस घर में चांदी का मोर जरूर रखिए, इसे शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूजा का दुगना लाभ मिलता है और व्यक्ति का जीवन सुखमय गुजरता है।

सिंदूर की डिब्बी
अगर आप अपने घर में हमेशा सुख समृद्धि बनाए रखने के साथ पति-पत्नी के रिश्ते की करवट को दूर करना चाहते हैं, तो शादीशुदा महिलाएं चांदी के मोर को सिंदूर की डिबिया में रखें। इससे अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0