वृश्चिक राशि के लिए कैसा होगा 2025.... पूर्वार्ध की परेशानियां उत्तरार्ध में खत्म होंगी, वर्ष के मध्य में सतर्क रहें!

मुंबई. जीवन में भाग्य की बड़ी भूमिका है और भाग्य का शुभ परिणाम प्राप्त करने में कर्म बेहद महत्वपूर्ण है.
वर्ष 2025 में चार प्रमुख ग्रह- गुरु, शनि, राहु और केतु गोचरवश राशि बदल रहे हैं, जिसके नतीजे में किसी के लिए पूर्वार्ध, तो किसी के लिए उत्तरार्ध अच्छा होगा.
गुरु ग्रह मिथुन राशि में 14 मई 2025, कर्क राशि में 18 अक्टूबर 2025, तो मिथुन राशि में 5 दिसम्बर 2025 को होंगे, शनि देव मीन राशि में 29 मार्च 2025 को होंगे, राहु का कुम्भ में और केतु का सिंह में गोचर 18 मई 2025 को है.
वृश्चिक राशि (न, य, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)  के लिए....
सेहत के नजरिया से वर्ष 2025 का पूर्वार्ध उतना अच्छा नहीं है, लेकिन शनि के राशि बदलने के बाद कई मामलों में सुधार होगा, हालांकि वक्री शनि के दौरान वर्ष के मध्य में एक बार फिर तकलीफ हो सकती है, लेकिन वर्ष का उत्तरार्ध काफी अच्छा रहेगा.
इस वर्ष की शुरुआत में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, परन्तु शुभ प्रसंग में खर्च होने के कारण आर्थिक दबाव बना रहेगा, अलबत्ता किसी पुरानी पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है. इस वर्ष के पूर्वार्ध में परिवारजनों से बहस से बचें, ससुराल पक्ष से यदि संबंध खराब चल रहे हों तो इस वर्ष सामान्य होने लगेंगे.
इस वर्ष अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे अवसर हैं, लेकिन विवाहित लोगों के जीवनसाथी से कुछ विषय पर मतभेद हो सकते हैं, खासकर वर्ष के मध्य में परिवारजनों से उलझे नहीं, कभी-कभी पारिवारिक स्थितियां आपके लिए असहज होंगी, किन्तु संयम से काम लेंगे तो फायदे में रहेंगे. यह वर्ष 2025 करियर और प्रतियोगी परीक्षा के नजरिया से अच्छे परिणाम देगा, खासकर वर्षांत में न केवल धन लाभ होगा, बल्कि लंबे समय से अटके पड़े कुछ प्रोजेक्ट्स फिर से शुरू होकर गति पकड़ सकते हैं.
कुल मिलाकर लंबे समय से चल रही शनि की परेशानियों से राहत मिलेगी, परंतु राहु के कारण कई बार मतिभ्रम की स्थिति बनेगी, यही नहीं, जीवनसाथी, साझेदारों आदि से निभाकर चलना होगा, वरना नुकसान हो सकता है, रिश्ते खराब हो सकते हैं!

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0