राशिफल 29 सितंबर 2025-जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन, किसे मिलेगा लाभ, किसे बरतनी होगी सावधानी

आज 29 सितंबर 2025, मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है। जहां कुछ जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा, वहीं कुछ को संयम और सतर्कता से काम लेने की सलाह दी गई है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन करियर, व्यापार, पारिवारिक जीवन और आर्थिक स्थिति में बदलाव ला सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का सामान्य राशिफल। मेष आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल आनंददायक रहेगा। वृषभ आज क्रोध और जल्दबाज़ी से बचें। किसी से व्यर्थ विवाद हो सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। पारिवारिक तनाव संभव है। मिथुन आज अनावश्यक जिम्मेदारियों से बचें। मानसिक तनाव रह सकता है। किसी नजदीकी के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। वाणी पर संयम रखें। कर्क आज यात्रा के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। आराम के लिए समय निकालना ज़रूरी है। सिंह आज लेन-देन में सावधानी बरतें। वाहन या मकान से जुड़ा खर्च हो सकता है। किसी से रिश्तों में खटास आने की आशंका है। संयम से काम लें। कन्या आज कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। नए अवसर मिल सकते हैं, उपयोग करें। तुला आज शिक्षा और संतान पक्ष से अच्छे समाचार मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव आ सकता है। धैर्य और समझदारी से काम लें। वृश्चिक आज का दिन आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा। सम्मान में वृद्धि होगी। संपत्ति संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। धनु आज कार्य में मन नहीं लगेगा। लक्ष्य को लेकर भ्रम की स्थिति बन सकती है। ध्यान केंद्रित करें और व्यर्थ के कामों से दूर रहें। मकर आज मतभेदों से बचें। कार्यस्थल पर विवाद की संभावना है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। शांति और धैर्य से परिस्थिति को संभालें। कुंभ आज आकस्मिक लाभ के योग हैं। यात्राएं सफल होंगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। नए अवसर मिल सकते हैं, सजग रहें। मीन आज थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी के बहकावे में आकर निर्णय न लें। व्यापारियों को लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0