राशिफल 24 सितंबर 2025- गणेश जी और माँ चंद्रघंटा की कृपा से भाग्य चमकेगा, जानें किसकी चमकेगी किस्मत

शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा और गणेश जी की कृपा से आज का दिन कई राशियों के लिए विशेष अवसर लेकर आया है। किसी के लिए नई शुरुआत का संकेत है तो किसी के लिए पुराने प्रयासों का सुखद परिणाम। आइए जानते हैं बारहों राशियों का आज का हाल। मेष आज के दिन आमदनी के नए स्रोत सामने आ सकते हैं जिससे आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। हालांकि, पारिवारिक वातावरण में किसी सदस्य के व्यवहार से मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। वाहन या मशीनरी से जुड़ी कोई नई खरीदारी संभव है, लेकिन किसी कानूनी मामले में उलझने की संभावना भी बनी हुई है, अतः सतर्क रहें। वृषभ आपके परिश्रम का आज ठोस परिणाम मिल सकता है। व्यवसाय में नए सौदे लाभदायक सिद्ध होंगे और जो लोग साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं, उन्हें विशेष सफलता मिल सकती है। किसी पुराने निवेश से भी लाभ मिलने के योग हैं। रिश्तों में भी मजबूती आएगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। मिथुन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है। नौकरी में नई संभावनाएं बनेंगी और आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के संकेत मिलेंगे। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने का विचार सफल हो सकता है। आज आप अपनी निर्णय क्षमता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। कर्क आज कार्यस्थल पर आपको नई जिम्मेदारियाँ सौंपी जा सकती हैं, जिससे करियर में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभकारी रहेगा और पुराने रुके हुए पैसे मिलने की संभावना है। न्यायिक मामलों में सफलता मिल सकती है। किसी शुभ वस्त्र या आभूषण की प्राप्ति भी संभव है। सिंह सरकारी या निजी क्षेत्र में काम कर रहे जातकों के लिए पदोन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं। वरिष्ठों से सराहना मिलेगी और टीम के सहयोग से कोई लंबित कार्य पूरा हो सकता है। निजी जीवन में मधुरता आएगी और आपसी रिश्तों में पारदर्शिता बढ़ेगी। हालांकि निवेश के निर्णय सोच-समझकर ही लें। कन्या आज का दिन मेहनत से भरा रहेगा, लेकिन आपके प्रयासों को अनदेखा नहीं किया जाएगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है और नौकरी में स्थानांतरण या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा और परीक्षा संबंधी परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। तुला सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए आज विशेष अवसर आ सकता है। किसी मनचाही पद की प्राप्ति की संभावना है। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे और परिवार में कोई मांगलिक कार्य तय हो सकता है। प्रॉपर्टी या वाहन से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा भी सुखद और लाभकारी रहेगी। वृश्चिक आज कार्यक्षेत्र में तेजी से फैसले लेने की जरूरत पड़ सकती है लेकिन बिना सोचे-समझे कोई भी निर्णय नुकसानदायक हो सकता है। आय के साधनों में वृद्धि होगी, लेकिन भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। मानसिक तनाव से बचने के लिए संयम और संवाद का सहारा लें। धनु दिन किसी अधूरे सपने को पूरा करने का अवसर ला सकता है। लंबे समय से चली आ रही वैवाहिक परेशानियों का समाधान संभव है। किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपकी सकारात्मक सोच नई दिशा दे सकती है। मकर आज आप खुद को श्रेष्ठ साबित करने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को महत्व मिलेगा। कुछ पारिवारिक विवाद उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन संयम से हालात संभाले जा सकते हैं। मांगलिक कार्यों में भागीदारी से मान-सम्मान बढ़ेगा और आत्मसंतोष की अनुभूति होगी। कुंभ दिन की शुरुआत अच्छी खबरों के साथ हो सकती है। पिता या किसी वरिष्ठ सदस्य के साथ मिलकर कोई बड़ी योजना बनेगी। हालांकि कोर्ट-कचहरी या सरकारी कार्यों में थोड़ी अड़चन आ सकती है, परंतु आपकी सूझबूझ से स्थिति नियंत्रण में रहेगी। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। मीन आज अपनी कार्यशैली में परिवर्तन लाने की आवश्यकता महसूस होगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी और लंबे समय से रुके जमीन-जायदाद के मामलों में गति आएगी। यात्रा के योग बन रहे हैं जो व्यक्तिगत और व्यावसायिक रूप से लाभदायक सिद्ध होंगे।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2025 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team