Astrology Articles I Posted on 20-09-2025 ,05:42:33 I by:
मेष
आज आपके सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे होने की संभावना है। व्यवसाय में विस्तार की योजना बन सकती है और मित्रों के साथ मिलकर किसी नए प्रोजेक्ट की नींव रखी जा सकती है। कार्यक्षेत्र में सक्रियता बनी रहेगी और पूर्व में किए गए प्रयासों का फल मिल सकता है।
वृषभ
आज आपके व्यक्तित्व की छाप लोगों पर स्पष्ट रूप से नजर आएगी। पारिवारिक जीवन में किसी महत्वपूर्ण निर्णय की आवश्यकता महसूस हो सकती है। लंबे समय से रुका कोई कार्य पूर्ण होने की संभावना है। यात्रा के संकेत हैं, जिससे लाभ भी संभव है।
मिथुन
आपका ध्यान आज प्रॉपर्टी या घर-दुकान से जुड़ी किसी योजना पर केंद्रित हो सकता है। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा।
कर्क
कारोबार में मनचाहा लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलने से काम आसान हो सकते हैं। विवाह से जुड़ी कोई चर्चा सफल हो सकती है। नए लोगों से संपर्क लाभकारी साबित होंगे।
सिंह
आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्त रह सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी बड़े खर्च की स्थिति बन सकती है, विशेष रूप से वाहन या मशीनरी संबंधी मामले में। कानूनी या दस्तावेज से जुड़ी कोई समस्या सामने आ सकती है, सतर्कता रखें।
कन्या
संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग हैं। आपकी बातों में प्रभाव रहेगा, जिससे रुके हुए कार्य भी आगे बढ़ेंगे। हालांकि, पड़ोसियों से थोड़ी खटास हो सकती है।
तुला
घरेलू विवाद या पारिवारिक कलह से मन थोड़ा अशांत हो सकता है। बावजूद इसके सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सम्मान मिलेगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन वह आवश्यक कारणों से ही होंगे। वैवाहिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।
वृश्चिक
वाणी पर नियंत्रण आज अत्यंत आवश्यक होगा। आपकी बातों का असर सीधे रिश्तों पर पड़ सकता है। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। कोई नया सामाजिक दायित्व मिल सकता है जो आपके लिए आगे लाभदायक रहेगा।
धनु
आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। कोई पुराना निवेश अब फल देने लगेगा। व्यवसाय में भी नई दिशा में सोचने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव की स्थिति बन सकती है। संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी।
मकर
आज आप पर काम का दबाव थोड़ा अधिक हो सकता है, जिससे थकान महसूस हो सकती है। किसी सामाजिक आयोजन में भागीदारी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में आपकी सराहना हो सकती है। विवाह योग्य लोगों के लिए समय शुभ है।
कुंभ
स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा, विशेषकर पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन प्रयास से हल निकल सकता है। संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
मीन
आज कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। समय पर काम पूरे होने से मानसिक संतुलन अच्छा रहेगा। हालांकि आलस्य हावी हो सकता है और मित्रों से किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है।